ब्रेकिंग न्यूज़

फुहा फुटबॉल टूर्नामेंट: आरा एरोज ने बेरथ को ट्राईब्रेकर में हराया, समाजसेवी अजय सिंह ने दी बधाई Katihar News: बिहार बंद के समर्थन में एनडीए कार्यकर्ताओं ने निकाला मशाल जुलूस, पीएम मोदी की मां पर अभद्र टिप्पणी का विरोध Katihar News: बिहार बंद के समर्थन में एनडीए कार्यकर्ताओं ने निकाला मशाल जुलूस, पीएम मोदी की मां पर अभद्र टिप्पणी का विरोध Patna Crime News: पटना में रेलवे स्टेशन से युवती को किडनैप कर गैंगरेप, सोनू सन्नाटा समेत दो आरोपी गिरफ्तार Patna Crime News: पटना में रेलवे स्टेशन से युवती को किडनैप कर गैंगरेप, सोनू सन्नाटा समेत दो आरोपी गिरफ्तार दिल्ली में 4 सितंबर को हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा का राष्ट्रीय अधिवेशन, मांझी और संतोष सुमन रहेंगे शामिल Purnea News: स्वाभिमान सभा में भाजपा जिला मंत्री नूतन गुप्ता हुईं शामिल, PM मोदी की रैली के लिए लोगों को दिया निमंत्रण Purnea News: स्वाभिमान सभा में भाजपा जिला मंत्री नूतन गुप्ता हुईं शामिल, PM मोदी की रैली के लिए लोगों को दिया निमंत्रण Bihar News: बिहार में करमा पूजा के दौरान बड़ा हादसा, आहर में डूबने से दो सगी बहन समेत चार की मौत Bihar News: बिहार में चुनावी जंग से पहले सत्ताधारी दल की प्रवक्ता ब्रिगेड बिखरी...रोज-रोज पार्टी की पिट रही भद्द, निशाने पर राष्ट्रीय प्रवक्ता

बिहार के लाल विक्की पांडेय को मिला शौर्य चक्र, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

बिहार के लाल विक्की पांडेय को मिला शौर्य चक्र, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

10-May-2023 05:10 PM

By Dhiraj Kumar Singh

JAMUI: बिहार के लाल विक्की पांडेय को शौर्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर अदम्य साहस का परिचय दिया है। वीरता के लिए उन्हें इस सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। बरहट प्रखंड के मलयपुर गांव के रहने वाले विक्की कुमार पांडेय सीआरपीएफ में उप कमांडेंट हैं। उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शौर्य चक्र से सम्मानित किया। झारखंड में नक्सलियों से मुठभेड़ में अदम्य साहस का परिचय देने के लिए विक्की पांडेय को यह सर्वोच्च सम्मान मिला है।


मंगलवार देर शाम को राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सीआरपीएफ के उप कमांडेंट विक्की कुमार पांडेय को शौर्य चक्र मेडल से सम्मानित किया। विक्की कुमार पांडेय को वीरता के सर्वोच्च सम्मान शौर्य चक्र दिए जाने के बाद उनके परिवार और पैतृक गांव मलयपुर में खुशी की लहर है।


बता दें कि झारखंड के गुमला में 15 जुलाई 2021 कोबरा कमांडो और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई थी। जिसका नेतृत्व विक्की पांडेय कर रहे थे। कोबरा कमांडो और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ में 15 लाख के इनामी कुख्यात नक्सली बुद्धेश्वर उरांव को मार गिराया था। इस दौरान विक्की पांडेय गुमला के घने जंगलों में लगभग 4 किलोमीटर तक नक्सलियों को खदड़ते रहे जिससे नक्सलियों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा था।


विक्की पांडेय के पिता रामाकांत पांडेय बिहार पुलिस के रिटायर्ड दारोगा हैं। उन्होंने बताया कि उनके बेटे विक्की को मिला यह सम्मान जिले के युवाओं को प्रेरित और उत्साहित कर रहा है। वही छोटे भाई अंकित कुमार ने बताया कि वीरता के शौर्य चक्र सम्मान मिलने से पूरे जिले में खुशी की लहर है। वे मेरे आदर्श हैं। उन्हीं से प्रेरणा लेकर आज हम भी प्रशासनिक सेवा की तैयारी कर रहे हैं।


अंकित पांडेय ने बताया हमारे घरों में तीन पुस्त से पुलिस में सेवा दी जा रही है। पहले दादा और पापा अब भईया देश की सेवा कर रहे हैं। विक्की कुमार पांडेय  साल 2009 में संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास कर सीआरपीएफ में विक्की पांडेय सहायक कमांडेंट बने। वर्तमान में इनकी तैनाती ग्रुप केंद्र जमशेदपुर में की गयी है।