New Roads: ₹43 करोड़ की लागत से यहाँ कई सड़कों का निर्माण, बिहार के लोगों को बड़ी राहत Bihar News: बिहार के स्कूल से अपहृत बच्चा इस राज्य से बरामद, अपहरणकर्ता चढ़ा पुलिस के हत्थे Bihar News: बिहार के अस्पतालों में नहीं होगा इलाज, हड़ताल पर गए डॉक्टर; क्या नीतीश सरकार पूरी करेगी मांग Bihar News: 'मंत्री का प्रचार किया तो छह इंच छोटा कर देंगे', बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नक्सली पर्चा और धमकी मिलने से दहशत Bihar News: महापर्व छठ को यूनेस्को टैग दिलाने में जुटी भारत सरकार, कई देशों ने दिया साथ का आश्वासन Bihar Teacher News: त्योहारी सीजन में तनख्वाह से क्यों वंचित हैं शिक्षक? जानिए... वजह Bihar Weather: बिहार में अगले 3 दिन भारी बारिश, IMD का अलर्ट जारी मुजफ्फरपुर: पशु व्यवसायी से लूट का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, कैश भी बरामद सरैया बाजार से अयोध्या के लिए 17वां जत्था रवाना, अजय सिंह का हुआ जोरदार स्वागत Bihar News: ‘परिवार बचाओ, संपत्ति बचाओ यात्रा पर निकले हैं तेजस्वी’ रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला
04-Nov-2023 01:50 PM
By First Bihar
PATNA : देश में आम लोगों की सुरक्षा की जानकारी पुलिस महकमे के हाथों में होती है। पुलिस प्रसाशन के कारण ही लोग अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। लेकिन, इसके बाबजूद बिहार की राजधनी पटना से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां हरियाणा के दरोगा समेत 6 पुलिस वालों की लोगों ने पिटाई कर दी। इसके बाद इलाके में अफरा - तफरी का माहौल कायम हो गया है।
दरअसल, एसके पुरी थाना क्षेत्र के अपार्टमेंट में हरियाणा पुलिस सुनील कुमार नाम के जालसाज को पकड़ने आई थी। इस दौरान सभी पुलिस वाले सादे कपड़ों में थे। पुलिस ने सुनील को पकड़ लिया। तभी आरोपी अपहरण-अपहरण चिल्लाने लगा। लोगों को लगा कि उसका अपहरण हो रहा है। इसके बाद लोग पुलिसकर्मियों से मारपीट करने लगे।
वहीं, इस मारपीट के दौरान इनमें से 5 पुलिसकर्मी भाग गए। लोगों ने हरियाणा पुलिस के दरोगा विशाल सिंह को पकड़ लिया। उसकी पिटाई कर उसको बंधक बना लिया। इसके बाद इस घटना की सूचना एसके पुरी थाना और पाटलिपुत्र थाना की पुलिस को मिलीपुलिस को मिली। जिसके बाद दोनों थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
बताया जा रहा है कि, एसके पुरी थाना क्षेत्र में हरियाणा की चरखी दादरी थाना की पुलिस को लोगों ने पीट दिया। लोगों ने चोर और किडनैपर बताते हुए पिटाई शुरू कर दी। लोगों की भीड़ बढ़ता देख हरियाणा पुलिस वहां से भाग गई। लेकिन, एक दरोगा वहीं रह गया। उसे लोगों ने बंधक बना लिया। सूचना मिलने के बाद एसके पुरी थाना और पाटलिपुत्र थाना मौके पर पहुंची। दरोगा को लोगों से थाने ले आई।
आपको बताते चलें कि, जालसाज सुनील बिहार का रहने वाला है। सुनील आर्मी और पुलिस में भर्ती कराने के लिए लोगों से ठगी करता है। पैसा आने के बाद वह उस शहर को छोड़ कर गायब हो जाता था। सुनील ने हरियाणा में नौकरी के नाम पर करोड़ों रुपए ठग चुका है। और पिछले कुछ महीनों से पटना में छिपकर रह रहा था। फिलहाल पुलिस ने सुनील को पकड़ लिया है।