ब्रेकिंग न्यूज़

PATNA METRO : पटना मेट्रो अपडेट: मात्र 20 मिनट में पूरी होगी आपकी यात्रा, जानिए टाइमिंग और किराया Bihar News: UPI फ्रॉड में लिप्त साइबर ठगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गिरोह की तलाश जारी Bihar Scholarship Scheme : 10 लाख छात्राओं को मिलेगा प्रोत्साहन राशि का लाभ, जल्द खातों में पहुंचेगा पैसा Mahila Rojgar Yojana: महिला रोजगार योजना: शहरी महिलाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू, जानें नियम और लाभ Bihar Crime News: बिहार में जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष, खेत के पास युवक को गोलियों से भूना Bihar News: सीतिश हत्याकांड पर आक्रोश, शव बरामद नहीं होने से लोगों में नाराजगी; पुलिस पर लापरवाही का आरोप Bihar News: पटना में पुलिस दारोगा का कारनामा, चेकिंग के दौरान बरामद 20 लाख रुपए गायब कर दिए Bihar Teacher News: छह लाख शिक्षकों की वरीयता पर बड़ा फैसला, शिक्षा विभाग ने गठित की समिति अजय सिंह की योजना से पकड़ी पंचायत से 150 श्रद्धालु अयोध्या दर्शन को रवाना EOU की बड़ी कार्रवाई: आधार फर्जीवाड़े मामले में मधेपुरा से 3 साइबर अपराधी गिरफ्तार

IPL से बहार हुए जोफ्रा आर्चर, अब ये प्लेयर होंगे मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा

IPL से बहार हुए जोफ्रा आर्चर, अब ये प्लेयर होंगे  मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा

09-May-2023 03:54 PM

By First Bihar

DESK  : मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर IPL के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं। अब टीम में उनकी जगह पर क्रिस जॉर्डन को जगह दी गयइ है। क्रिस इंग्लैंड क्रिकेट टीम के डेथ ओवर स्पेशलिस्ट माने जाते हैं। जोफ्रा इस सीजन में मुंबई के 10 मैचों में से वह 5 मैचों में ही खेले थे। मुंबई इंडियंस ने साल 2022 में मेगा ऑक्शन में इन्हें 8 करोड़ में खरीदा था। जोफ्रा 2022 में एक भी मैच नहीं खेल पाए थे।


क्रिस जॉर्डन IPL के 16वें सीजन के लिए हुए मिनी ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे। उन्हें आर्चर की जगह मुंबई इंडियंस ने 2 करोड़ रुपये में शामिल किया है। जॉर्डन ने 2016 में IPLमें डेब्यू किया था और उसके बाद अब तक उन्होंने 28 IPLमैच खेले हैं और इनमें 27 विकेट अपने नाम किए हैं। तेज गेंदबाज ने 87 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व करते हुए 96 विकेट लिए हैं।


पांच बार की IPLचैंपियन मुंबई इंडियंस IPLके 16वें सीजन में 8वें स्थान पर है। अभी तक खेले 10 मैचों में से 5 मैच जीते हैं। अगर मुंबई मंगलवार को अपना मैच जीतती है तो वह तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगी। वहीं, अबतक इस  टूर्नामेंट से 17 खिलाड़ी बाहर हो चुके हैं। इनमें मुंबई इंडियंस के जसप्रीत बुमराह, गुजरात टाइटंस के केन विलियम्सन और कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर, लखनऊ जायंट्स के कप्तान केएल राहुल जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं।