Bihar Assembly Election 2025: बिहार के 38 जिलों में तय हुए 90 हजार से ज्यादा बूथ, देखें जिलेवार पूरी लिस्ट PATNA METRO : पटना मेट्रो अपडेट: मात्र 20 मिनट में पूरी होगी आपकी यात्रा, जानिए टाइमिंग और किराया Bihar News: UPI फ्रॉड में लिप्त साइबर ठगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गिरोह की तलाश जारी Bihar Scholarship Scheme : 10 लाख छात्राओं को मिलेगा प्रोत्साहन राशि का लाभ, जल्द खातों में पहुंचेगा पैसा Mahila Rojgar Yojana: महिला रोजगार योजना: शहरी महिलाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू, जानें नियम और लाभ Bihar Crime News: बिहार में जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष, खेत के पास युवक को गोलियों से भूना Bihar News: सीतिश हत्याकांड पर आक्रोश, शव बरामद नहीं होने से लोगों में नाराजगी; पुलिस पर लापरवाही का आरोप Bihar News: पटना में पुलिस दारोगा का कारनामा, चेकिंग के दौरान बरामद 20 लाख रुपए गायब कर दिए Bihar Teacher News: छह लाख शिक्षकों की वरीयता पर बड़ा फैसला, शिक्षा विभाग ने गठित की समिति अजय सिंह की योजना से पकड़ी पंचायत से 150 श्रद्धालु अयोध्या दर्शन को रवाना
16-Apr-2023 03:35 PM
By First Bihar
DESK : इंडियन प्रीमियर लीग-16 के तीसरे सुपर संडे का पहला मुकाबला 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुंबई के रेग्युलर कप्तान रोहित शर्मा की जगह टॉस करने उतरे सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी है। इसके साथ ही यह मैच क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए पहला मैच होगा। वो आज पहली बार आईपीएल में डेब्यू करेंगे।
दरअसल, मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को इंतजार का फल मिल गया है। केकेआर के खिलाफ खेले जा रहे आईपीएल 2023 के मुकाबले में अर्जुन तेंदुलकर को डेब्यू करने का मौका मिला है। इसको लेकर अर्जुन तेंदुलकर 3 साल से इस पल का इंतजार कर रहे थे। वह मुंबई इंडियंस का हिस्सा जरूर थे, लेकिन उन्हें अभी तक डेब्यू करने का मौका नहीं मिला था। अब आज उन्हें पहली बार प्लेयिंग 11 में जगह दी गयी है। इसके आलावा अर्जुन तेंदुलकर की बहन सारा तेंदुलकर भी स्टेडियम में बैठे अपने भाई को सपोर्ट कर रही है।
इसके आलावा मुंबई इंडियंस में रोहित शर्मा के बाहर होने के साथ ही दो और चेंज भी हैं। यहां अर्जुन तेंदुलकर को डेब्यू का मौका मिला है। घरेलू क्रिकेट में अच्छे प्रदर्शन ने उन्हें मुंबई इंडियंस की प्लेइंग-11 में जगह दिलाई है। इसके साथ ही ड्वेन जॉन्सन को भी मुंबई ने प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है। अर्जुन तेंदुलकर 24 नंबर की जर्सी पहनकर उतरे हैं। 24 अप्रैल को सचिन तेंदुलकर का बर्थडे है। जाहिर है कि अर्जुन ने अपना जर्सी नंबर पिता को समर्पित किया है