ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बिहार में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक को लगी गोली Bihar Crime News: बिहार में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक को लगी गोली Bihar News: बिहार में बनेंगे 3.74 लाख नए राशन कार्ड, सरकार ने जारी किया आदेश; इस दिन से शुरू होगा अभियान Bihar News: बिहार में बनेंगे 3.74 लाख नए राशन कार्ड, सरकार ने जारी किया आदेश; इस दिन से शुरू होगा अभियान Bihar News: बिहार पुलिस की लापरवाही से युवक की हत्या का आरोप, मानवाधिकार आयोग पहुंचा मामला Bihar News: बिहार में दो चचेरी बहनों की नहर में डूबने से मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा Bihar News: बिहार में दो चचेरी बहनों की नहर में डूबने से मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 का शेड्यूल जारी, इस दिन से शुरू होगा टूर्नामेंट; 8 टीमें होंगी शामिल Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 का शेड्यूल जारी, इस दिन से शुरू होगा टूर्नामेंट; 8 टीमें होंगी शामिल एकावना गांव में गड्ढे ने फिर ली जान: युवक की मौत पर रामबाबू सिंह ने जताया शोक, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग

IPL में बड़ा फेरबदल : महेन्द्र सिंह धोनी ने छोड़ी कप्तानी, रवींद्र जडेजा होंगे CSK के कप्तान

IPL में बड़ा फेरबदल : महेन्द्र सिंह धोनी ने छोड़ी कप्तानी, रवींद्र जडेजा होंगे CSK के कप्तान

24-Mar-2022 03:06 PM

By

DESK : IPL  यानि इंडियन प्रीमियर लीग में बड़ा फेरबदल हुआ। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने CSK की कप्तानी छोड़ दी है। महेंद्र सिंह धोनी की जगह रवींद्र जडेजा को टीम की कमान सौंपी गई है।


चेन्नई टीम ने इस बार जडेजा और धोनी समेत चार खिलाड़ियों को रिटेन किया था। जडेजा को फ्रेंचाइजी ने 16 करोड़ रुपए जबकि धोनी को इस सीजन के लिए 12 करोड़ रुपए में ही रिटेन किया गया था। इस बात से ही यह अंदाजा लगाया गया था कि टीम का कप्तान बनाया जाएगा।


ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा 2012 से ही चेन्नई टीम के साथ बने हुए हैं। जडेजा CSK के तीसरे कप्तान होंगे। IPL के पहले सीजन से ही महेंद्र सिंह धोनी टीम की कमान संभाल रहे थे। धोनी ने 213 मैच में कप्तानी करते हुए 130 मैच में टीम को जीत दिलाई।


इस बीच सुरेश रैना ने भी 6 मैचों में कप्तानी की, जिसमें सिर्फ 2 मैच ही टीम जीत पाई थी। फेरबदल का यह बड़ा फैसला टीम ने टूर्नामेंट से ठीक दो दिन पहले ले लिया है। आगामी 26 मार्च को टूर्नामेंट का आगाज होगा। ओपनिंग मैच चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा।