ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

Bihar Politics: कांग्रेस ने प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया शुरू की, स्क्रीनिंग कमेटी के 11 सदस्य चुनेंगे उम्मीदवार

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अजय माकन की अध्यक्षता में 11 सदस्यीय स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया गया है, जो सभी सीटों पर उम्मीदवारों की सूची तैयार कर आलाकमान को भेजेगी।

Bihar Politics
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: बिहार विधान सभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया शुरु कर दी है. पार्टी की ओर से बिहार चुनाव के लिए स्क्रीनिंग कमेटी की घोषणा कर दी गई है. स्क्रीनिंग कमेटी में 11 सदस्यों को जगह दी गई है. कमेटी के चेयरमैन अजय माकन बनाए गए हैं.


कांग्रेस के 11 नेता चुनेंगे उम्मीदवार

कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लडने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बडी खबर है. बिहार के विधानसभा चुनाव में वहीं उम्मीदवार बन पाएंगे जिन्हें कांग्रेस की नई स्क्रीनिंग कमेटी से अप्रूवल मिल सकेगा. पार्टी की ओर से 11 सदस्यों वाली कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की घोषणा कर दी गई है. पार्टी ने सीनियर लीडर को स्क्रीनिंग कमेटी का चेयरमैन बनाया है. परिणीति शिंदे, इमरान प्रतापगढी, कुणाल चौधरी कमेटी के सद्स्य बने हैं.


7 एक्स ऑफिसिओ मेंम्बर भी बनाए गए

स्क्रीनिंग कमेटी के साथ पार्टी ने 7 एक्स ऑफिसिओ मेंबर के नामों की भी घोषणा की है. पार्टी के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु, अध्यक्ष राजेश राम, विधान मंडल दल के नेता शकील अहमद खान, विधान परिषद में विधायक दल के नेता मदन मोहन झा, एआईसीसी सेक्रेटरी देवेन्द्र यादव, एआईसीसी सेक्रेटरी शाहनवाज आलम और एआईसीसी सेक्रेटरी सुशील कुमार पासी को जगह दी गई है.


स्क्रीनिंग कमेटी का क्या होगा काम

स्क्रीनिंग कमेटी की ओर से हर विधान सभा क्षेत्र से फीडबैक लिया जाएगा. हर विधानसभा क्षेत्र से 4-5 उम्मीदवारो के नाम स्क्रीनिंग कमेटी आलाकमान को भेजेगी. उसके बाद इलेक्शन कमिटी अंतिम उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगाएगी.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें