Hindi News / news / जमुई : सड़क हादसे में 5 लोगों की बाल बाल बची जान, तेज...

जमुई : सड़क हादसे में 5 लोगों की बाल बाल बची जान, तेज रफ्तार ऑटो पलटा

1st Bihar Published by: 9 Updated Sep 12, 2019, 3:09:30 PM

जमुई : सड़क हादसे में 5 लोगों की बाल बाल बची जान, तेज रफ्तार ऑटो पलटा

- फ़ोटो

JAMUI: तेज रफ्तार ऑटो के पलट जाने के चलते पांच लोगों की जान बाल बाल बच गयी. इस हादसे में पांचों लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है. फिलहाल घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना जमुई-सिकंदरा मेन रोड की है जहां अगहरा के नजदीक तेज रफ्तार पलट गया. बताया जा रहा है कि बहादुरपुर गांव के रहने वाले धोबी चौधरी अपने रिश्तेदारों से मिलकर वापस घर लौट रहे थे कि इसी दौरान अगहरा के पास एक स्कॉर्पियो से बचने के चक्कर में ऑटो पलट गया. हादसे में ऑटो सवार पांचों लोग बुरी तरह घायल हो गए. घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां कुछ लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है. जमुई से गौतम की रिपोर्ट