Bihar News: अब इस रूट पर भी फर्राटे मारेगी वंदे भारत, अक्टूबर से सेवा शुरू Bihar News: राज्य में इस महीने तक 4,000 असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति, प्रक्रिया शुरू Jagannath Rath Yatra 2025: कब से शुरू होगी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानें... पूरा शेड्यूल Road Accident: डंफर-ऑटो की टक्कर में 2 की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar Crime News: 4 डिसमिल जमीन के लिए बुजुर्ग की हत्या, जांच में जुटी पुलिस Bank Robbery: पहले सोना रखकर लिया लोन, बाद में उसी बैंक को लूटा; 5 गिरफ्तार Bihar News: 4300 करोड़ खर्च कर इस जिले में फोरलेन सड़क का निर्माण, लाखों लोगों को मिलेगी राहत Bihar News: उत्तर बिहार से चलने वाली कई ट्रेनों के रूट में बदलाव, लिस्ट जारी Patna News: पटना में चितकोहरा-यारपुर फोरलेन सड़क परियोजना को मिली हरी झंडी, टेंडर जल्द होगा जारी Bihar Rain Alert: राज्य में मानसून पूरी तरह एक्टिव, आज 31 जिलों में भारी बारिश; IMD ने चेताया
25-May-2022 03:21 PM
By
AURANGABAD: खबर औरंगाबाद की है, जहां पुलिस ने दाउदनगर में एक होटल में छापेमारी कर सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने होटल से सात लड़को और आठ लड़कियों को धर दबोचा है। पुलिस के हत्थे चढ़े सभी लड़के-लड़कियों को दाउदनगर थाना लाया गया है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने इसकी सूचना लड़के-लड़कियों के परिजनों को देते हुए अग्रेतर कार्रवाई के लिए दाउदनगर थाना बुलाया है।
पुलिस सूत्रों की माने तो दाउदनगर पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दाउदनगर-गया रोड स्थित एक होटल में सेक्स रैकेट का संचालन हो रहा है। इसकी सूचना पुलिस के वरीय अधिकारियों को दी गयी। पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार के निर्देश पर दाउदनगर के एसडीपीओ ऋषि राज के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम ने सूचना का सत्यापन करने के लिए त्वरित कार्रवाई करते हुए होटल में छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान होटल के अलग-अलग कमरों से कुल 15 लड़के-लड़कियों को पकड़ा गया। इनमें 7 लड़के और 8 लड़कियां शामिल है। छापेमारी के दौरान होटल का मैनेजर सहित पूरा स्टाफ होटल से भाग निकलने में सफल हो गया। पुलिस पकड़े गये लड़के-लड़कियों को दाउदनगर थाना लाकर आवश्यक पूछताछ कर रही है। पुलिस ने लड़के-लड़कियों के अभिभावकों को मामले की जानकारी देते हुए आवश्यक कार्रवाई के लिए दाउदनगर थाना बुलाया है। छापेमारी टीम में दाउदनगर थानाध्यक्ष गुफरान अली एवं पुलिस बल शामिल थे।