ब्रेकिंग न्यूज़

शिवहर में शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदली, गैस सिलेंडर ब्लास्ट से पंडाल समेत लाखों की संपत्ति जलकर राख Bihar: शादी में नर्तकियों के बीच हर्ष फायरिंग करना पड़ गया महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचा वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने किया एलान, हमारी आगे की लड़ाई ‘गिनती के बाद हिस्सेदारी’ की जाकिर बन गया जगदीश: 8 मुसलमानों ने हिन्दू धर्म को अपनाया, हवन और वैदिक मंत्रोच्चारण से हुआ शुद्धिकरण HAJIPUR: जननायक एक्सप्रेस से 8 किलो अफीम बरामद, महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार ISM में वेदांता इंटरनेशनल और ICICI बैंक के कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव 2025 का आयोजन, कई छात्र-छात्राओं का हुआ चयन Indian Air Force: एक्सप्रेसवे पर वायुसेना दिखाएगी ताकत, राफेल-जगुआर और मिराज जैसे फाइटर जेट करेंगे लैंड; जानिए.. Indian Air Force: एक्सप्रेसवे पर वायुसेना दिखाएगी ताकत, राफेल-जगुआर और मिराज जैसे फाइटर जेट करेंगे लैंड; जानिए.. वक्फ बोर्ड बिल के विरोध में मुंगेर में शरारती तत्वों ने चलाया बत्ती गुल अभियान, डॉक्टर ने लाइट्स बंद नहीं किया तो जान से मारने की दी धमकी Bihar News: वज्रपात की चपेट में आने से दो लोगों की दर्दनाक मौत, बारिश के दौरान हुआ हादसा

होलिका दहन आज, 700 साल में पहली बार बन रहा शुभ संयोग; चंद्र ग्रहण का भी रहेगा प्रकोप

होलिका दहन आज, 700 साल में पहली बार बन रहा शुभ संयोग; चंद्र ग्रहण का भी रहेगा प्रकोप

24-Mar-2024 07:17 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में 24 मार्च को होलिका दहन होगा और 26 को होली खेली जाएगी।  इस साल होलिका दहन पर भद्रा का अशुभ काल रात करीब 11:13 बजे तक रहेगा। हालांकि,अलग -अलग शहरों में कुछ मिनट आगे-पीछे हो सकता है। इसलिए रात 11:13 बजे बाद होली जलानी चाहिए। वहीं, इस बार होली पर चंद्र ग्रहण भी है, लेकिन भारत में नहीं दिखने के कारण इसका महत्व नहीं रहेगा। 


वहीं, इस बार होलिका दहन के वक्त सर्वार्थसिद्धि, लक्ष्मी, पर्वत, केदार, वरिष्ठ, अमला, उभयचरी, सरल और शश महापुरुष योग बन रहे हैं। ज्योतिषियों का कहना है कि ऐसा शुभ संयोग पिछले 700 सालों में नहीं बना। इन 9 बड़े शुभ योग में होली जलने से परेशानियां और रोग दूर होंगे। ये शुभ योग समृद्धि और सफलतादायक रहेंगे।


मालूम हो कि, रंगों का त्योहार होली से पहले होने वाले होलिका दहन के पीछे की बहुत सी पौराणिक कहानियों का उल्लेख मिलता है। पहली प्रह्लाद के अटूट विश्वास और बुराई पर अच्छाई की विजय की जीत की कहानी मिलती है और दूसरी श्रीकृष्ण और राधा रानी से जुड़ी पौराणिक कथा मिलती है। होलिका दहन की प्रचलित पौराणिक कथा जिनके अनुसार होलिका दहन करने की ये परंपरा शुरू हुई। उसमें कहा गया है कि, हिरण्यकशिपु नाम का एक राक्षस राजा था. दैत्यों के इस राजा ने भगवान ब्रह्मा से अमरता का वरदान प्राप्त किया कि वह न तो दिन में मरेगा और न ही रात में, न तो मनुष्य और न ही जानवर उसे मार सकेंगे। 


यह वरदान प्राप्त करने के बाद, हिरण्यकश्यपु बहुत अहंकारी हो गया और उसने सभी से उसे भगवान के रूप में पूजा करने की मांग करने लगा उसका एक पुत्र था प्रह्लाद।  उसका पुत्र प्रह्लाद जन्म से ही अपने पिता के बजाय भगवान विष्णु के प्रति भक्ति रखता था और उन्हीं की पूजा-अर्चना करता था। राजा हिरण्यकशिपु को उसकी भगवान विष्णु के प्रति भक्ति पसंद नहीं थी और वो अपने पुत्र से बहुत क्रोधित रहता था। हिरण्यकश्यपु ने उसे मरवाने के कई प्रयास किए और उसे बहुत सी यातनाएं भी दीं लेकिन फिर भी प्रह्लाद बच गया।