ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 4 अपहृत युवक-युवतियों को किया सकुशल बरामदनीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेजझारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशानावैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायलमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 4 अपहृत युवक-युवतियों को किया सकुशल बरामदनीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेजझारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशानावैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल

मुजफ्फरपुर में बदमाशों ने किराना दुकानदार पेट में मारी गोली, लूट का विरोध करना पड़ा महंगा

पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संभावित अपराधियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी गई है। स्थानीय लोगों और दुकानदारों में इस वारदात के बाद दहशत का माहौल है। व्यवसायियों ने प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है।

bihar
इलाके में दहशत
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MUZAFFARPUR: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं, यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ऐसा लगता है कि इनके अंदर पुलिस का खौफ खत्म हो गया है। इस बार अपराधियों ने मुजफ्फरपुर में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। जहां लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने किराना दुकानदार को पेट में गोली मार दी। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया जहां गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया गया है। 


घटना मुजफ्फरपुर के पारू थाना क्षेत्र अंतर्गत बसैठा बाजार की है। जहां बाइक सवार अपराधियों ने एक किराना दुकानदार को लूट के दौरान गोली मार दी। घायल की पहचान 60 वर्षीय अशोक साह के रूप में हुई है, जो सरैया थाना क्षेत्र के बखरा गांव के रहने वाले हैं।  गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल से रेफर कर दिया गया है।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अशोक साह अपनी किराना दुकान बंद कर घर लौटने की तैयारी कर रहे थे, तभी बाइक पर सवार दो अपराधी पहुंचे। उन्होंने पैसे और अन्य सामान लूटने की कोशिश की। जब अशोक साह ने विरोध किया तो अपराधियों ने उनके पेट में गोली मार दी और फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।


घटना की जानकारी मिलते ही पारू थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संभावित अपराधियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी गई है। स्थानीय लोगों और दुकानदारों में इस वारदात के बाद दहशत का माहौल है। व्यवसायियों ने प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें