Online Fraud: पिछले 37 दिनों में साइबर ठगी से बचे 61 लाख लोग, तरीका जान आप भी कहोगे "ये हुई न बात" Bihar News: राज्य के कॉलेजों में 115 प्रधानाचार्यों की होगी नियुक्ति, कुलपतियों को दिए गए आदेश INDvsENG: पहले ही दिन भारत ने इंग्लैंड में रचा इतिहास, अब तक नहीं हुआ था यह कारनामा Bihar News: इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे को लेकर सामने आई अहम जानकारी, जमीन अधिग्रहण जल्द शुरू Bihar Flood: प्रदेश में बढ़ रहा 9 नदियों का जलस्तर, इस जगह टूट गया तटबंध; सैकड़ों प्रभावित Bihar News: बैंक लूटकांड का कुख्यात अपराधी हथकड़ी समेत पुलिस हिरासत से फरार, एक महीने में भाग चुके 5 कैदी Bihar Rain: अगले 4 दिन राज्य में भीषण बारिश, IMD ने आंधी और तूफान को लेकर भी किया अलर्ट Bihar News: चाची को हुआ भतीजे से ऐसा प्यार, पति की मौजूदगी में मंदिर में रचा ली शादी; बोली- साथ जिएंगे साथ मरेंगे Bihar News: बिहार में बड़ा हादसा, तेज़ रफ्तार स्कॉर्पियो गंगा नदी में गिरी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी Bihar News: बिहार में बड़ा हादसा, तेज़ रफ्तार स्कॉर्पियो गंगा नदी में गिरी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
09-Mar-2023 03:17 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: शादीशुदा महिला से प्यार करना एक शख्स को भारी पड़ गया। प्रेमिका ने होली के दिन मटन खाने के लिए अपने ब्यॉयफ्रेंड को घर पर बुलाया था। लेकिन प्रेमी को यह मालूम नहीं था उसके साथ गलत होने वाला है। गर्लफ्रेंड के फोन आते ही वह उसके घर की ओर दौड़ पड़ा। जहां प्रेमिका के हाथ का बना मटन, पुआ, पुलाव खाया उसके बाद प्रेमिका ने अपने पति के साथ मिलकर उसकी निर्मम हत्या कर दी और शव को सड़क किनारे में फेंक दिया।
बेगूसराय के प्रतापपुर गांव के पास सड़क किनारे से प्रेमी की लाश लावारिस हालत में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची डंडारी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पहचान लोहिया नगर थाना क्षेत्र के बाघा निवासी नरेश यादव के 35 वर्षीय बेटे रुपेश कुमार के रूप में हुई है। वह होली खेलने के लिए घर से निकला था लेकिन जब रात तक नहीं आया तब परिजन उसकी खोजबीन करने लगे। लेकिन कही से उसका पता नहीं लग पाया।
रुपेश के अचानक गायब होने से परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका सताने लगी थी। जो आज सही साबित हो गयी। रुपेश की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी और शव को सड़क के किनारे फेंका गया। गुरुवार की सुबह उसकी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान की जिसके बाद परिजनों को इस घटना की सूचना दी गयी। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मिली जानकारी के अनुसार रुपेश एक होटल में काम करता था। उसकी हत्या प्रेम-प्रसंग में कर दी गयी। ऐसा आरोप है कि होली के दिन मटन और पुआ खाने के बहाने उसे प्रेमिका ने अपने घर पर बुलाया और अपने पति के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। बताया जाता है कि रुपेश 4 बच्चों के बाप था। 3 साल से एक शादीशुदा महिला से उसका अफेयर चल रहा था। महिला देह व्यापार के धंधे में लिप्त थी। यह जानते हुए भी रुपेश उससे प्यार करता था तीन साल से दोनों एक दूसरे को जानते थे। महिला के पति को भी इस संबंध की जानकारी थी। आखिर रुपेश की हत्या क्यों की गयी यह बड़ा सवाल है। इस सवाल का जवाब ढूंढने में पुलिस लगी हुई है।