Teachers' Day 2025: गुरु वही, जो गिरने से पहले थाम ले; जानिए...शिक्षक दिवस का महत्व Bihar Weather: बिहार के इन जिलों में आज हल्की बारिश की संभावना, इस दिन से मानसून फिर दिखाएगा अपना रौद्र रूप मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना अंतिम चरण में, इस दिन से मिलेंगे 10 हजार रुपये; पढ़ लें...पूरी खबर मधुबनी में अपराधी बेलगाम: बाइक सवार उचक्कों ने 3 लाख रुपये से भरा बैग दंपति से छीना बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: दंपति पर अंधाधुंध फायरिंग, महिला की हालत गंभीर 2025 में 21 से ज्यादा खिलाड़ी कर चुके संन्यास की घोषणा, इनमें से 7 Team India के E-Rickshaw Safety: अब ई-रिक्शा में भी पाएं गाड़ियों वाली सुरक्षा, जनता का सबसे बड़ा डर ख़त्म करने चली मोदी सरकार सुपौल में यथासंभव काउंसिल का शिक्षक सम्मान समारोह, संजीव मिश्रा ने किया सम्मानित मुजफ्फरपुर में चिराग की सभा में लगा यह नारा.."बिहार का सीएम कैसा हो, चिराग पासवान जैसा हो" Katihar News: कटिहार में फिर से उफान पर नदियां, गोदाम की दीवार गिरने से करोड़ों की संपत्ति का नुकसान
10-Aug-2021 02:52 PM
By
DESK: रांची के सिल्ली स्थित हिंडाल्को फैक्ट्री में बड़ा हादसा हुआ है। फैक्ट्री में एसिड टैंक के फटने से 2 सुपरवाइजर समेत 11 मजदूर झुलस गये हैं। कुछ घायलों को इलाज के लिए रांची भेजा गया है। वही कुछ का इलाज कंपनी के अस्पताल में जारी है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के अधिकारी ने पूरी घटना की जानकारी ली। यह घटना कैसे हुई इसका कारण अब तक पता नहीं चल सका है।
बताया जाता है कि हिंडालको फैक्ट्री के लिकर पाइप में ब्लास्ट हो गया है। प्लांट में कास्टिक पाउडर का निर्माण हो रहा था तभी पाइप फट गया। जिसकी चपेट में दो सुपरवाइजर समेत 11 मजदूर आ गये। जो बुरी तरह से झुलस गये हैं। इलाज के लिए सभी को अस्पताल में एडमिट कराया गया है।
घायलों में 2 सुपरवाइजर और 9 मजदूर शामिल हैं। फिलहाल घटनास्थल पर लोगों के जाने पर प्रबंधन के रोक लगा दी है। बताया जाता है कि जिस पाइप से कास्टिक पाउडर का कचरा बाहर आता है वही पाइप फट गयी है। जो लीकर पाइप फटा है उसका तापमान 250 डिग्री सेल्सियस थी। इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। फिलहाल घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।