ब्रेकिंग न्यूज़

Neet Paper Leak Case: NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया अरेस्ट, पटना से STF ने दबोचा, 3 लाख का था इनाम Neet Paper Leak Case: NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया अरेस्ट, पटना से STF ने दबोचा, 3 लाख का था इनाम Bihar News : IIP पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष IP गुप्ता पहुचें जमुई, पिता को दी श्रद्धांजलि Bihar parbhari mantri list : बिहार सरकार ने जारी की प्रभारी मंत्रियों की नई सूची, सभी जिलों को सौंपे गए नए प्रभारी मंत्री Bihar News : प्रधानमंत्री की रैली के बीच बिहार के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने दिखाई संवेदनशीलता, जाम में फंसी एंबुलेंस को खुद निकाला बाहर Judicial system in Bihar: बिहार की अदालतों में न्याय की रफ्तार सुस्त,71% केस 3 साल से लंबित! 24% जजों के पद खाली: रिपोर्ट Bihar News :हाई कोर्ट ने बीपीएससी और सरकार से शिक्षक बहाली में ईडब्ल्यूएस आरक्षण घटाने पर जवाब तलब किया Train news: नमो भारत ट्रेन का रूट-शेड्यूल और किराया तय, एक क्लिक में जानिए सबकुछ Patna Pakistani nationals: पटना में 27 पाकिस्तानी नागरिकों को लौटना होगा, वीजा रद्द कर कार्रवाई शुरू Chanakya Niti: ये 6 दुख तोड़ देते हैं इंसान को अंदर से, क्या आप भी इनसे गुजर रहे हैं?

हैदराबाद रेपकांड पर भागवत 'ज्ञान' : घर पर पुरुषों को पढ़ाए 'नैतिकता का पाठ', सिर्फ सरकार पर न रहे निर्भर

हैदराबाद रेपकांड पर भागवत 'ज्ञान' : घर पर पुरुषों को पढ़ाए 'नैतिकता का पाठ', सिर्फ सरकार पर न रहे निर्भर

01-Dec-2019 08:26 PM

By

DELHI: हैदराबाद गैंगरेप की घटना पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि पुरुषों को इस बारे में शिक्षित किए जाने की जरूरत है कि महिलाओं से कैसे पेश आना है। दिल्ली में आयोजित गीता महोत्सव कार्यक्रम में मोहन भागवत ने कहा कि सरकार कानून बनाती है जिसे ठीक ढंग से लागू किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सब कुछ प्रशासन के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता है। पुरुषों को इस बारे में बताए जाने की जरूरत है कि महिलाओं के साथ कैसा बर्ताव करना है। इसकी शुरुआत परिवार से की जानी चाहिए।

रविवार को दिल्ली के लाल किला पर  'हिंदू का पवित्र ग्रंथ गीता' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने शिरकत किया। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जर्नादन द्विवेदी भी संघ प्रमुख मोहन भागवत के साथ नजर आए। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, राम मंदिर कार्यकर्ता साध्वी ऋतंभरा समेत कईआध्यात्मिक नेता कार्यक्रम में नजर आए। इसके अलावा गीता कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी शरीक हुए।