PM Modi Visit in Bihar: पूर्णिया एयरपोर्ट से शुरू होगी उड़ान, पीएम मोदी कल देंगे कई विकास परियोजनाओं की सौगात BPSC Exam 2025: BPSC 71वीं प्रारंभिक परीक्षा 2025 शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, करंट अफेयर्स ने बढ़ाई मुश्किलें Bihar News: नेपाल के विरोध प्रदर्शन का बिहार पर गहरा असर, इस शहर को सबसे अधिक नुकसान प्रति घंटे इतने KM की रफ़्तार से चलेगी Patna Metro, शुरुआत में वॉकी-टॉकी के जरिए ही होगा संचालन Bihar News: तेजस्वी यादव ने GMCH की बदहाली पर सरकार को घेरा, रिपोर्टर बनकर अस्पताल की दिखाई हकीकत Bihar News: बिहार के कॉलेज में चोरी करता एक शख्स धराया, 4 पंखों के साथ 2 चोर फरार होने में कामयाब.. Bihar Crime News: 11 लोगों ने मिलकर किया प्रेमी युगल की हत्या, CCTV फुटेज में सच्चाई उजागर T20I में भारत के लिए इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, टॉप-5 की लिस्ट में हिटमैन सबसे ऊपर Bihar News: बिहार में तीन देशों की पहचान पत्रों के साथ शख्स गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़ा है तार Bihar Weather: आज बिहार के इन जिलों में भारी बारिश की संभावना, IMD का अलर्ट जारी
14-Nov-2022 07:08 AM
By
DESK: हरियाणा के पूर्व राज्यपाल और बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष धनिक लाल मंडल का निधन हो गया है। रविवार को पीजीआइ चंडीगढ़ में उन्होंने अंतिम सांस ली है। 98 साल की उम्र में धनिक लाल मंडल ने दुनिया को अलविदा कह दिया। वे वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी भी थे। आज यानी सोमवार को उनका पार्थिव शरीर पटना स्थित विधानसभा परिसर में लाया जाएगा।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने धनिक लाल मंडल के निधन पर शोक जताते हुए कहा है, समाजवादी नेता, बिहार विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष एवं हरियाणा के पूर्व राज्यपाल धनिक लाल मंडल का निधन दुःखद। उनका निधन सामाजिक और राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके निधन से मुझे व्यक्तिगत रूप से दुःख पहुंचा है। उन्होंने कहा है, धनिक लाल मंडल का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें तथा उनके परिजनों को धैर्य धारण करने की शक्ति दें।
वहीं, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने ट्वीटर हैंडल के माध्यम से शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है, हरियाणा के पूर्व राज्यपाल एवं बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री धनिक लाल मंडल जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। वो एक कुशल राजनेता और प्रशासक थे।उनके निधन से बिहार के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
धनिक लाल मंडल का अंतिम संस्कार पैतृक गांव मधुबनी जिले के बेल्हा में होगा। मंडल के निधन की खबर के बाद सियासत जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।