ब्रेकिंग न्यूज़

Online Fraud: पिछले 37 दिनों में साइबर ठगी से बचे 61 लाख लोग, तरीका जान आप भी कहोगे "ये हुई न बात" Bihar News: राज्य के कॉलेजों में 115 प्रधानाचार्यों की होगी नियुक्ति, कुलपतियों को दिए गए आदेश INDvsENG: पहले ही दिन भारत ने इंग्लैंड में रचा इतिहास, अब तक नहीं हुआ था यह कारनामा Bihar News: इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे को लेकर सामने आई अहम जानकारी, जमीन अधिग्रहण जल्द शुरू Bihar Flood: प्रदेश में बढ़ रहा 9 नदियों का जलस्तर, इस जगह टूट गया तटबंध; सैकड़ों प्रभावित Bihar News: बैंक लूटकांड का कुख्यात अपराधी हथकड़ी समेत पुलिस हिरासत से फरार, एक महीने में भाग चुके 5 कैदी Bihar Rain: अगले 4 दिन राज्य में भीषण बारिश, IMD ने आंधी और तूफान को लेकर भी किया अलर्ट Bihar News: चाची को हुआ भतीजे से ऐसा प्यार, पति की मौजूदगी में मंदिर में रचा ली शादी; बोली- साथ जिएंगे साथ मरेंगे Bihar News: बिहार में बड़ा हादसा, तेज़ रफ्तार स्कॉर्पियो गंगा नदी में गिरी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी Bihar News: बिहार में बड़ा हादसा, तेज़ रफ्तार स्कॉर्पियो गंगा नदी में गिरी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

आखिरकार पकड़ा गया हार्डकोर नक्सली बढ़न भुईंया, 19 साल से पुलिस कर रही थी तलाश

आखिरकार पकड़ा गया हार्डकोर नक्सली बढ़न भुईंया, 19 साल से पुलिस कर रही थी तलाश

28-Mar-2023 03:12 PM

By First Bihar

GAYA: हार्डकोर नक्सली बढ़न भुईंया को पकड़ने में आखिरकार सफलता मिल गयी। बढ़न भुईंया प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी का हार्डकोर नक्सली है। जो 16 साल की उम्र में ही नक्सली संगठन में शामिल हुआ था। जिसके बाद एक के बाद एक नक्सली वारदातों को अंजाम दे रहा था।


पांच साल पहले हुए पुलिस और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में वह भी मौजूद था। जिसके बाद से वह फरार चल रहा है। 19 साल से पुलिस बढ़न भुईंया को तलाश रही थी। इसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। लेकिन हर बार वह पुलिस को चकमा देकर जंगल के रास्ते भाग जाया करता था। लेकिन इस बार गया के तरचुआं जंगल में वह देखा गया। 


फिर क्या था सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर उसे गया के तरचुआं जंगल से दबोचा। बढ़न भुईंया 16 साल की उम्र में ही नक्सली संगठन में शामिल हुआ था। वह कई बड़े नक्सली वारदातों में अंजाम दे चुका है। 2018 में पचरुखिया जंगल में हुए मुठभेड़ में भी वह शामिल था। उसी समय से बढ़न की तलाश में पुलिस लगी थी। कई बार पुलिस ने छापेमारी भी की लेकिन वह हाथ नहीं आया। लेकिन अब वह सुरक्षाबलों के हत्थे चढ़ गया है। पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है। गया के एसएसपी आशीष भारती ने इस बात की जानकारी दी।