Patna Crime News: पुणे से धराए पटना के Top10 अपराधियों में शामिल दो शातिर बदमाश, लंबे समय से पुलिस को दे रहे थे चकमा Patna Crime News: पुणे से धराए पटना के Top10 अपराधियों में शामिल दो शातिर बदमाश, लंबे समय से पुलिस को दे रहे थे चकमा Bihar Politics: मंत्री जीवेश मिश्रा ने यूट्यूबर की पिटाई कर लोकतंत्र पर हमला किया: मुकेश सहनी Bihar Politics: मंत्री जीवेश मिश्रा ने यूट्यूबर की पिटाई कर लोकतंत्र पर हमला किया: मुकेश सहनी PM Modi Bihar Visit : बिहार जब भी आगे बढता है तो RJD और कांग्रेस वाले करते हैं आलोचना,बोले मोदी -घुसपैठियों को बचाने के लिए तेजस्वी और राहुल कर रहे यात्रा Supreme Court on Bihar SIR: ‘कोई गड़बड़ी मिली तो रद्द कर देंगे पूरी प्रक्रिया’ बिहार में SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने चेताया Supreme Court on Bihar SIR: ‘कोई गड़बड़ी मिली तो रद्द कर देंगे पूरी प्रक्रिया’ बिहार में SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने चेताया NITISH KUMAR : PM मोदी के सामने बोले नीतीश कुमार - हमारे पार्टी के एक लोग RJD के साथ जबरदस्ती साथ ले गए,यहीं बैठे हैं ...लेकिन अब ऐसा नहीं होगा PM Modi Bihar Visit : पूर्णिया एयरपोर्ट का PM मोदी ने किया उद्घाटन, बिहार को मिली बड़ी सौगात Bihar News: बिहार की JDU नेता ने RJD विधायक के खिलाफ दर्ज कराया केस, लगाए यह गंभीर आरोप
16-Jan-2024 09:27 PM
By First Bihar
PATNA: BJP ने एक बार फिर कहा है कि हमेशा दूसरों की कृपा पर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने हैं। अब तो लालू ने दूरी बना ली है। मकर संक्रांति के दिन इस बार राबड़ी आवास में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दही का टीका नहीं लगाया गया। इससे पता चलता है कि महागठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं है।
पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार 78 विधायकों की पार्टी राजद की कृपा पर मुख्यमंत्री हैं और लालू प्रसाद जब चाहें उन्हें हटा कर अपने बेटे को मुख्यमंत्री बना सकते हैं। दोनों के बीच डील भी यही हुई थी।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार इस बार मकर संक्रांति पर लालू-राबड़ी आवास गए, लेकिन वहाँ केवल 7 मिनट रुके। लालू प्रसाद ने उनसे दूरी बनायी और दही का टीका भी नहीं लगाया । दोनों दलों के बीच सब-कुछ ठीक नहीं है। डील की कील चुभने लगी है।
सुशील मोदी ने कहा कि ऐसे में कार्यकर्ताओं का मनोबल न टूटे इसलिए जदयू के मंत्री नीतीश कुमार को "बिहार का भविष्य" बता रहे हैं, जबकि स्वयं मुख्यमंत्री बिहार का भविष्य (उत्तराधिकारी) तेजस्वी यादव को बता चुके हैं।
उन्होंने कहा कि 2020 में नीतीश कुमार 75 विधायकों वाली भाजपा की कृपा से मुख्यमंत्री बने थे, जबकि उनकी पार्टी के पास सिर्फ 44 विधायक थे। वे पहली बार 2001 में भी 67 विधायकों वाली भाजपा की कृपा से मुख्यमंत्री बने थे। उस समय उनकी पार्टी के 37 विधायक थे।