Hindi News / news / हाजीपुर में पुलिस-अपराधियों के बीच मुठभेड़, एक अपराधी घायल, दो गिरफ्तार

हाजीपुर में पुलिस-अपराधियों के बीच मुठभेड़, एक अपराधी घायल, दो गिरफ्तार

1st Bihar Published by: 3 Updated Aug 20, 2019, 10:38:49 AM

हाजीपुर में पुलिस-अपराधियों के बीच मुठभेड़, एक अपराधी घायल, दो गिरफ्तार

- फ़ोटो

VAISHALI : जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां हाजीपुर में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है. जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. इस मुठभेड़ में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चार अपराधी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल हो गए. वहीं एक अपराधी गोली लगने से घायल हो गया है. फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. खबर के मुताबिक एक चोरी की घटना को अंजाम देकर कुछ अपराधी भाग रहे थे, तभी मामला महुआ रोड के सुभई के पास पुलिस ने देख लिया. पुलिस को देखते ही अपराधी फायरिंग करने लगे, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की जिसमें एक अपराधी घायल हो गया. पकड़े गए अपराधियों के पास से पुलिस ने तीन पिस्टल, दो बाइक और चोरी के आभूषण बरामद किए हैं.