Bihar Education News: शिक्षा विभाग की महिला IAS अफसर कल से छुट्टी पर, इस अधिकारी को मिला जिम्मा.... BIHAR POLICE : पटना जिले में इस जगह STF और अपराधियों के बीच मुठभेड़, जमकर चली गोलियां;इलाके में हडकंप K.K Pathak : IAS केके पाठक का बढ़ा कद, बिहार से जाते ही केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, PM मोदी के साथ करेंगे यह काम Mohan bhagwat meet modi: दिल्ली में अचानक क्यों PM मोदी से मिलने सरसंघचालक मोहन भागवत, पढ़िए यह खबर BIHAR TEACHER NEWS : नेतागिरी करने वाले गुरु जी पर होगा बड़ा एक्शन, ACS एस सिद्धार्थ ने DEO को लिखा लेटर kamala persad bissessar : बिहार की बेटी ने विदेश में बढ़ाया देश और राज्य का मान, अब एक बार फिर बनने जा रहे प्रधानमंत्री; जानिए क्या है नाम IAS Sanjeev Hans: जेल में बंद IAS संजीव हंस को लेकर एक और बड़ा खुलासा, रामविलास पासवान के PS रहते किया था यह बड़ा कांड Bihar Weather:भीषण गर्मी में ठंड का एहसास! जानिए बिहार में कबतक रहेगा ऐसा मौसम Milk Price Hike: आम आदमी को बड़ा झटका, इस दिन से बढ़ा दिए गए दूध के दाम, अब इतना हुआ भाव मौसी की बेटी से एकतरफा प्यार करने वाले सनकी ने बीच सड़क पर मचाया तांडव, विरोध करने पर चलाई बहन के ऊपर गोली
07-Jan-2024 04:05 PM
By Vikramjeet
HAJIPUR: हाजीपुर के रूस्तमपुर ओपी क्षेत्र के लिटियाही गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट की घटना हुई। जिसमें 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में ये लोग हाथ में ईंट-पत्थर लेकर गाली-गलौज करते नजर आ रहे हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दोनों पक्ष ने एक-दूसरे पर दरवाजे पर चढ़कर मारपीट करने और बम फेंकने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलते ही गंगा ब्रिज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। मारपीट की इस घटना में एक पक्ष के कंचन कुमार,उमेश राय एवं श्याम बहादुर राय घायल हो गये जबकि दूसरे पक्ष के विकास कुमार एवं लाकेंद राय घायल हो गये। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया।
घटना के संबंध में घायल कंचन कुमार ने बताया कि वे धर्मपुर जा रहे थे तभी पासवान टोला के पास दो लड़के मारपीट करने लगा। इस दौरान जान मारने की नीयत से रस्सी बांधकर गला दबाने लगा। शोर शराबा करने के बाद उक्त सभी लोग वहां से फरार हो गये। जब वे अपने घर पहुंचे और घरवालों को घटना की जानकारी दी तब घर वाले दूसरे पक्ष से घटना के संबंध में पूछताछ चले गये। इसी बात से नाराज लोगों ने दरवाजे पर चढ़कर बम और गोली चलाना शुरु कर दिया। जिससे अफरा-तफरी मच गयी। इस दौरान कई लोग घायल हो गये।
कंचन ने बताया कि उनके तरफ से तीन लोग घायल हो गये हैं। इलाज के लिए सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि दूसरे पक्ष के विकास ने बताया कि कंचन के पिता को पुलिस ने शराब के मामले में पकड़ लिया था। कंचन ने आरोप लगाया कि तुम लोगों ने पिता को पकड़वाया है, इसी बात को लेकर मारपीट हुई है।
घटना के संबंध में रुस्तमपुर ओपी अध्यक्ष प्रभु नाथ यादव ने बताया कि दो पक्षों के बीच विवाद में मारपीट की घटना घटित हुई है। जिसमें कई लोग घायल हुए हैं, मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। घटनास्थल से दो बम मिलने की बात सामने आई है। हालांकि ओपी अध्यक्ष मारपीट के दौरान गोली और बम चलने की बात को गलत बता रहे हैं।