बक्सर में सनातन जोड़ो यात्रा का तीसरा दिन, राजकुमार चौबे ने किया वादा, कहा..बक्सर को धार्मिक राजधानी बनाकर रहेंगे बड़हरा से तीर्थयात्रा पर रवाना हुए 300 से अधिक श्रद्धालु, अजय सिंह ने दिखाई हरी झंडी पटना के वर्मा फाउंडेशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में शिक्षक दिवस की धूम, शिक्षकों को किया गया सम्मानित Bihar Crime News: बिहार में घर में घुसकर महिला की बेरहमी से हत्या, खून से सना शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में घर में घुसकर महिला की बेरहमी से हत्या, खून से सना शव मिलने से सनसनी Araria News: अररिया के फुलकाहा में ईद मिलादुन्नबी पर निकली गई मोहम्मदी जुलूस, अमन और इंसानियत का दिया पैगाम Araria News: अररिया के फुलकाहा में ईद मिलादुन्नबी पर निकली गई मोहम्मदी जुलूस, अमन और इंसानियत का दिया पैगाम Purnea Crime News: पूर्णिया में 12 साल के छात्र की बेरहमी से हत्या, नशे के खिलाफ आवाज उठाना पड़ा भारी Purnea Crime News: पूर्णिया में 12 साल के छात्र की बेरहमी से हत्या, नशे के खिलाफ आवाज उठाना पड़ा भारी Tips for better sleep : आपको भी रातों में नींद नहीं आती? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स और पाएं चैन की नींद
07-May-2024 09:50 PM
By First Bihar
GIRIDIH: गिरिडीह में एक शादी इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। गिरिडीह जेल में बंद प्रेमी की शादी उसकी प्रेमिका के साथ कराई गयी। हिन्दू रिति रिवाज से महादेव मंदिर में दोनों की शादी पुलिस वालों के सामने करवाई गयी। उस वक्त युवक के हाथ में हथकड़ी लगा हुआ था। हाथ में हथकड़ी के साथ ही वो शादी के मंडप में बैठा फिर उसकी शादी प्रेमिका से करवाई गयी।
बताया जाता है कि दोनों के बीच 4 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की के घरवालों को जब इसकी जानकारी हुई तब उन्होंने युवक पर केस दर्ज करवा दिया। जिसके बाद युवक जेल चला गया। उधर लड़की अपने प्रेमी से शादी करने की जिद्द पर अड़ गयी। बेटी की जिद्द के सामने परिवारवालों को झुकना पड़ गया।
मिली जानकारी के अनुसार गावां थाना क्षेत्र के पिहरा के रहने वाले गुलशन का प्रेम प्रसंग जमुआ थाना इलाके के बदडीहा की रहने वाली लड़की से विगत चार साल से चल रहा था। लड़की के घरवालों को जब पता चला तब उन्होंने लड़के पर केस कर दिया। जिसके बाद युवक को जेल जाना पड़ गया। प्रेमी के जेल जाने के बाद प्रेमिका अपने परिवारवालों से कहने लगी की शादी वो अपने प्रेमी से ही करेगी। फिर बेटी की जिद के आगे परिजनों को झुकना पड़ गया।
जिसके बाद दोनों परिवार के बीच समझौता हुआ जिसके बाद दोनों की मंदिर में शादी करवाई गयी। हाथ में हथकड़ी लगाकर पुलिस वाले उसे जेल से मंदिर शादी के लिए लाए थे। शादी के वक्त पुलिस वाले मौजूद थे। पुलिस की मौजूदगी में दोनों प्रेमी प्रेमिका की शादी करवाई गयी। शादी के बाद युवक को वापस जेल ले जाया गया। वही लड़की अपने ससुराल विदा हो गयी। अब इस शादी की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। कुछ लोगों का तो यहां तक कहना है कि जब शादी ही करना था तब लड़के पर केस क्यों किया।