ब्रेकिंग न्यूज़

Bhojpur News: बड़हरा से 5000 तीर्थयात्रियों को भेजने के संकल्प की नई कड़ी, अजय सिंह ने बलुआ से जत्था किया रवाना Bhojpur News: बड़हरा से 5000 तीर्थयात्रियों को भेजने के संकल्प की नई कड़ी, अजय सिंह ने बलुआ से जत्था किया रवाना Bihar Politics: युवा चेतना प्रमुख रोहित कुमार सिंह का लालू यादव पर बड़ा हमला, राहुल गांधी के समर्थन को बताया बिहार का अपमान Bihar Politics: युवा चेतना प्रमुख रोहित कुमार सिंह का लालू यादव पर बड़ा हमला, राहुल गांधी के समर्थन को बताया बिहार का अपमान Bihar News: बिहार में मां और दो बेटियों की दर्दनाक मौत, तालाब में डूबने से गई तीनों की जान Bihar News: बिहार में मां और दो बेटियों की दर्दनाक मौत, तालाब में डूबने से गई तीनों की जान Bihar Politics: ‘देश में वोट की चोरी कर बनाई जा रही सरकार’ सासाराम की जनसभा में बोले मुकेश सहनी Bihar Politics: ‘देश में वोट की चोरी कर बनाई जा रही सरकार’ सासाराम की जनसभा में बोले मुकेश सहनी Bihar Politics: ‘जन सुराज के डर से राहुल गांधी को करनी पड़ रही यात्रा, टेंशन में NDA’ समस्तीपुर में बोले प्रशांत किशोर Bihar Politics: ‘जन सुराज के डर से राहुल गांधी को करनी पड़ रही यात्रा, टेंशन में NDA’ समस्तीपुर में बोले प्रशांत किशोर

गोलगप्पे बेचने वाले से लड़की को हुआ प्यार, घर से भागने के बाद पकड़े गये दोनों, फिर क्या हुआ जानिए..

गोलगप्पे बेचने वाले से लड़की को हुआ प्यार, घर से भागने के बाद पकड़े गये दोनों, फिर क्या हुआ जानिए..

28-Jun-2022 02:49 PM

By

DESK: कहते हैं प्यार अंधा होता है यह ना तो उम्र देखता है और ना ही चेहरा। ये किसी बंधन को भी नहीं मानता। जी हां हम बात कर रहे है गोलगप्पे बेचने वाले नाबालिग लड़के और एक किशोरी की प्रेम कहानी की। वाराणसी के राजातालाब बाजार में ठेले पर गोलगप्पे बेचने वाले नाबालिग लड़के से एक किशोरी प्यार कर बैठी। नाबालिग लड़का भी उससे प्यार करने लगा। 


नाबालिग लड़का वाराणसी के मिर्जामुराद क्षेत्र में लड़का रहता था और राजातालाब बाजार में गोलगप्पे का ठेला लगाता था। उसके गोलगप्पे की दुकान पर एक लड़की गोलगप्पे खाने रोजाना आती थी। लड़की को गोलगप्पा काफी पसंद था। अमूमन हर दिन पर गोलगप्पे खाने के लिए पहुंच जाती थी। इस दौरान दोनों के बीच नजदिकियां बढ़ने लगी। यह नजदिकियां प्यार में बदल गयी। दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। 


दोनों का प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि दोनों एक दूसरे के बगैर नहीं रह पा रहे थे। इस बात का पता दोनों के परिवारवालों को भी नहीं था। गोलगप्पे खाने के बहाने लड़की घर से आती थी और देर तक समय बिताकर घर चली जाती थी। फिर एक दिन दोनों ने घर से भाग जाने का फैसला लिया। दोनों बिना किसी को बताये घर से फरार हो गये। जिसके बाद दोनों के परिजन खोजबीन करने लगे लेकिन दोनों का कोई अता-पता नहीं चल सका। 


आखिरकार भदोही ज़िले के बभनौटी क्षेत्र में दोनों को देखे जाने की सूचना मिली और दोनों पकड़े गए लेकिन इसी दौरान लड़के ने जहर खा लिया। जिसके बाद आनन फानन में उसे राजा तालाब क्षेत्र के एक निजी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। लड़के की स्थिति अब पहले से बेहतर हैं। लड़के के पिता ने लड़की के उसके परिजनों को हवाले कर दिया है।