ब्रेकिंग
बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जानपटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकीपटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसानबिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेटबिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेशबिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जानपटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकीपटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसानबिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेटबिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश

Bihar Politics: ‘देश में वोट की चोरी कर बनाई जा रही सरकार’ सासाराम की जनसभा में बोले मुकेश सहनी

Bihar Politics: सासाराम में जनसभा के दौरान वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने वोट की चोरी और चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की बहाली और वोट के अधिकार की रक्षा के लिए यह लड़ाई जरूरी है।

Bihar Politics
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने रविवार को वोटर अधिकार यात्रा शुरू होने के पहले सासाराम में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह लोकतंत्र बचाने की यात्रा है।


उन्होंने कहा कि हमें इस देश में लोकतंत्र बहाल करना है न कि यहां राजतंत्र बनाना है। आज जिस तरीके से वोट की चोरी करके सरकार बनाई जा रही है, यह पूरे देश को पता है। बाबा साहेब ने हमें वोट का अधिकार दिया है। आज हमारे पास वोट है तभी देश में बदलाव हुआ है। वोट नहीं होता तो बिहार के मुख्यमंत्री लालू यादव नहीं बनते।


उन्होंने कहा कि अगर आज वोट का अधिकार नहीं होता तो मल्लाह का बेटा बिहार में मंत्री नहीं बनता। उन्होंने लोगों से वोट की रक्षा की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया। देश को चलाने के लिए सरकार और विपक्ष दोनों की जरूरत है। चुनाव आयोग को साफ-सुथरा चुनाव कराने की जिम्मेदारी है, लेकिन चुनाव आयोग विपक्ष को अपना दुश्मन मानकर काम कर रहा है।


उन्होंने कहा कि आज चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहा है, जबकि आज छुट्टी का दिन है। वीआईपी नेता मुकेश सहनी ने कहा कि बिहार में बदलाव होगा और महागठबंधन की सरकार बनेगी। आने वाले समय में हम सभी के लिए काम करेंगे।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें