जेब में फटा iPhone-13, गंभीर रूप से झुलसा युवक, Apple की सुरक्षा पर उठे सवाल मोतिहारी में युवक की चाकू मारकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम, SIT का गठन RCBvsRR: “जागो, विपक्षी टीम के गेंदबाजों को कूटो और सो जाओ”, इस सीजन कोहली के पांचवे अर्धशतक के बाद सामने आई फैंस की प्रतिक्रियाएं पहलगाम हमले का मामला पहुंचा अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार उच्चायोग के पास, पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की मांग BSF Jawan Captured: गलती से जीरो लाइन को पार कर गया BSF जवान, पाक रेंजर्स ने हिरासत में लिया चली समीयाना में आज तोहरे चलते गोली..बर्थडे पार्टी में कट्टा लहराकर युवक-युवतियों ने किया डांस, वीडियो हो गया वायरल भारत की कार्रवाई के खिलाफ पाकिस्तान ने उठाए कदम, एयरस्पेस और वाघा बॉर्डर को किया बंद Pahalgam Terror Attack: ढाबे वाले की गलती ने बचा ली 11 लोगों की जान, पहलगाम हमले में बाल-बाल बचे पर्यटकों की आपबीती Bihar Politics: VIP ने सुपौल के छातापुर में चलाया सघन जनसंपर्क अभियान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा हुए शामिल महागठबंधन की बैठक में CM फेस पर फिर चर्चा नहीं: तेजस्वी को जवाब नहीं सूझा, कहा-पिछली ही बैठक में सब तय हुआ था, होशियार लोग समझ रहे हैं
03-Dec-2021 02:52 PM
By
PATNA: जमुई की बीजेपी विधायक श्रेयसी सिंह ने शूटिंग चैम्पियनशीप में गोल्ड मेडल जीता है। 64वीं नैशनल शूटिंग चैपियनशिप पंजाब के पटियाला में आयोजित की गयी थी। श्रेयसी ने बिहार के लिए फिर स्वर्ण पदक जीता है। श्रेयसी ने यह साबित कर दिया कि राजनीति में रहने बाद भी उनका निशाना अब भी बरकरार है। श्रेयसी सिंह की इस जीत पर बिहार विधानसभा के सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है तो वही विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने भी श्रेयसी सिंह को बधाई दी है।
विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि इस जीत से बिहार विधानसभा काफी गौरवान्वित महसूस कर रहा है। बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के साथ-साथ नीतीश मिश्रा, संजय सरावगी, मंगल पांडेय एवं अशोक चौधरी ने भी बधाइयां दी। बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार की बेटी ने एक बार फिर से इतिहास रचा है जिससे बिहार विधानसभा के साथ-साथ पूरे बिहार का मान सम्मान बढ़ा है।
वही श्रेयसी सिंह ने बिहार की लड़कियों को खेल के क्षेत्र में कैरियर तलाशने की बात कही। उनकी कोशिश है कि बिहार की लड़कियां भी बढ़ चढ़कर खेल के मैदान में अपने कैरियर को बनाएं। बता दें कि 64वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में श्रेयसी सिंह ने लगातार दूसरे साल राष्ट्रीय चैंपियनशिप जीता है। ये उनका कुल पांचवां व्यक्तिगत राष्ट्रीय खिताब और महिला ट्रैप में दूसरा मेडल है।
राष्ट्रमंडल खेलों की मौजूदा चैंपियन श्रेयसी ने फाइनल में 34 अंक बनाए और वो मध्य प्रदेश की प्रगति दुबे और ओएनजीसी की शगुन चौधरी से आगे रहीं। महिलाओं के जूनियर ट्रैप में दिल्ली की आद्या त्रिपाठी ने फाइनल में 38 अंक बनाकर स्वर्ण पदक जीता। दिल्ली की ही दिव्या सिंह दूसरे और भव्या त्रिपाठी तीसरे स्थान पर रहीं। श्रेयसी सिंह की इस सफलता से जमुई के लोगों में भी खुशी का माहौल देखा जा रहा है। जमुई में भी लोग श्रेयसी सिंह की इस जीत के लिए बधाइयां दे रहे हैं।