BPSC : BPSC 71वीं PT परीक्षा कल, भूल कर भी न करें यह काम; जान लीजिए आयोग का नया रूल Patna News: पाकिस्तान से धमकी मिलने के बाद बिहार में हाई अलर्ट, पटना जंक्शन पर चलाया गया सघन चेकिंग अभियान Patna News: पाकिस्तान से धमकी मिलने के बाद बिहार में हाई अलर्ट, पटना जंक्शन पर चलाया गया सघन चेकिंग अभियान जमुई में 130 लीटर देसी शराब के साथ पकड़ा गया 6 तस्कर, चोर समझकर ग्रामीणों ने दबोचा किया पुलिस के हवाले BIHAR NEWS : जमुई में तालाब में डूबने से युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ Bihar News: बिहार में लड़की का हाईवोल्टेज ड्रामा, बॉयफ्रेंड से शादी के लिए बिजली के टावर पर चढ़ी; जानिए.. फिर क्या हुआ? Bihar News: बिहार में लड़की का हाईवोल्टेज ड्रामा, बॉयफ्रेंड से शादी के लिए बिजली के टावर पर चढ़ी; जानिए.. फिर क्या हुआ? मोतिहारी में युवकों ने पकड़ा 15 फीट लंबा अजगर, देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़ बिहार में बाघ का कहर: 65 साल की बुजुर्ग महिला को जिंदा चबा गया बाघ, परिजनों को मिला सिर्फ पैर का हिस्सा BIHAR ELECTION : लालू यादव की चादरपोशी से गरमाई बिहार की सियासत, जदयू-भाजपा ने लगाया यह आरोप
12-Feb-2021 08:50 PM
By SANT SAROJ
SUPAUL: घरेलू विवाद में एक पति द्वारा पत्नी की निर्मम हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। धारदार हथियार से पति ने गला रेतकर पत्नी की हत्या कर दी। घरेलू विवाद को घटना का कारण बताया जा रहा है। घटना सुपौल के निर्मली थाना क्षेत्र के हरियाही गांव का है जहां महेन्द्र मंडल ने पत्नी आशा देवी की निर्मम हत्या कर दी। इस घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया।
मधुबनी के अंधरामढ के दुधेला गांव में रहने वाले मृतका के भाई अरविंद मंडल ने बताया कि उनकी बहन आशा की शादी हिंदू रीति रिवाज के साथ 2016 में महेन्द्र मंडल के साथ हुई थी। नशेड़ी महेन्द्र मंडल कामकाज नहीं करता था वह अक्सरहां घर पर रहता था। जिसे लेकर पति- पत्नी के बीच विवाद हुआ करता था। ऐसे आशंका जतायी जा रही है कि शायद इस बार भी दोनों के बीच विवाद हुआ था जिसके बाद महेन्द्र मंडल ने पत्नी की गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका की दोनों बच्चियों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची निर्मली थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। फिलहाल पूरे मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है वही आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी कर रही है।