सीवान में मनचलों ने छेड़खानी के दौरान दो लड़कियों पर चाकू से किया हमला, हालत गंभीर गया में सिंदूर महायज्ञ ने रचा इतिहास: अब तक 8 करोड़ आहुतियाँ, विकास और सनातन पर जोर आरा में संत सम्मेलन का भव्य आयोजन, अजय सिंह ने धर्म-संस्कृति पर दिया जागरूकता का संदेश नीतीश की योजनाओं का क्रेडिट ले रहे तेजस्वी यादव, बोले मंगल पांडेय..लालू परिवार ने किसी का भला नहीं किया 26 जून के छात्र-युवा संवाद को लेकर भोजपुर से जागरूकता रथ रवाना, रथयात्रा से गांव-गांव तक जागरूकता अभियान की शुरुआत नीतीश के गृह क्षेत्र में मुकेश सहनी ने किया वादा, कहा..हमारी सरकार बनी तो निषाद के खाते में 3 महीने तक दिया जाएगा ₹5000 बम की धमकी से मचा हड़कंप: यूके से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट की सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग Life Style: जब उम्मीद बाकी हो, तो कोशिशें चमत्कार कर सकती हैं; जानिए... राजा की कहानी परमानंदपुर पंचायत में VIP नेता संजीव मिश्रा का जनसंपर्क अभियान, बोले..अब गांव की सरकार गांव के लोगों के हाथ में होनी चाहिए Road Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे सड़क हादसे में बिहार के युवक की मौत, बिजनेस के सिलसिले में गए थे दिल्ली
20-Aug-2022 01:44 PM
By
PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां एक कलयुगी बाप ने बालिग बेटी को गोलियों से भून डाला। गोली लगने से 21 वर्षीय युवती गंभीर रूप से घायल हो गयी है। आनन-फानन में उसे NSIT हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
नौबतपुर की इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पिता ने बेटी को गोली क्यों मारी इस बात का पता अब तक नहीं चल पाया है। मिली जानकारी के अनुसार घटना का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है।
लेकिन आखिर ऐसी क्या नौबत आ गयी की बेटी को गोली मारनी पड़ी। इस बात की चर्चा इलाके में खूब हो रही है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है।
बताया जाता है कि अस्पताल में भर्ती युवती की हालत नाजुक बनी हुई है। वही आरोपी पिता की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है। पिता की गिरफ्तारी के बाद ही यह पता चल पाएगा कि आखिर उसने अपनी बेटी को गोली क्यों मारी?
मिली जानकारी के अनुसार प्रेम-प्रसंग के शक में सनकी बाप ने बेटी को 5 गोलियां मारी है। घायल युवती की पहचान रेंगनियाबाग निवासी ऋषि देव प्रसाद की बेटी मधु के रूप में हुई है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके के लोग भी हैरान हैं।