1st Bihar Published by: 13 Updated Sep 04, 2019, 7:56:50 AM
- फ़ोटो
SHIVHAR: इस वक्त की बड़ी ख़बर शिवहर से है, जहां एक वार्ड सदस्य के घर में भीषण आग लग गई है. पुरनहिया प्रखंड के राम सागर पासवान के घर भीषण आग लगी है. अहले सुबह लगी आग पर अब तक काबू नहीं पाया जा सका है. वहीं आग लगने से करीब 4 लाख की संपत्ति जलकर स्वाहा हो गई. आग इतनी भीषण है कि धीरे-धीरे इसने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया. वहीं आग लगने की इस घटना से आस-पास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई. फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं. शिवहर से सौरभ की रिपोर्ट