सीवान में मनचलों ने छेड़खानी के दौरान दो लड़कियों पर चाकू से किया हमला, हालत गंभीर गया में सिंदूर महायज्ञ ने रचा इतिहास: अब तक 8 करोड़ आहुतियाँ, विकास और सनातन पर जोर आरा में संत सम्मेलन का भव्य आयोजन, अजय सिंह ने धर्म-संस्कृति पर दिया जागरूकता का संदेश नीतीश की योजनाओं का क्रेडिट ले रहे तेजस्वी यादव, बोले मंगल पांडेय..लालू परिवार ने किसी का भला नहीं किया 26 जून के छात्र-युवा संवाद को लेकर भोजपुर से जागरूकता रथ रवाना, रथयात्रा से गांव-गांव तक जागरूकता अभियान की शुरुआत नीतीश के गृह क्षेत्र में मुकेश सहनी ने किया वादा, कहा..हमारी सरकार बनी तो निषाद के खाते में 3 महीने तक दिया जाएगा ₹5000 बम की धमकी से मचा हड़कंप: यूके से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट की सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग Life Style: जब उम्मीद बाकी हो, तो कोशिशें चमत्कार कर सकती हैं; जानिए... राजा की कहानी परमानंदपुर पंचायत में VIP नेता संजीव मिश्रा का जनसंपर्क अभियान, बोले..अब गांव की सरकार गांव के लोगों के हाथ में होनी चाहिए Road Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे सड़क हादसे में बिहार के युवक की मौत, बिजनेस के सिलसिले में गए थे दिल्ली
29-Jun-2024 06:21 PM
By First Bihar
PATNA: घंटे भर की बारिश ने पटना नगर निगम की पोल खोलकर रख दी है। राजधानी पटना के गांधी मैदान, मौर्या होटल, डाकबंगला, मगध महिला कॉलेज सहित कई इलाकों में बारिश का पानी जमा हो गया है। जलजमाव से लोग काफी परेशान हैं।
सड़कों पर पानी-पानी होने से इसका असर पटना की यातायात पर भी देखने को मिला। कई इलाकों में भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी। जिसमें कई घंटों तक लोग फंसे रहे। सड़कों पर गा़ड़िया दौड़ती नहीं बल्कि रेंगते हुए दिखी। पटना नगर निगम के अधिकारियों ने दावा किया था कि इस बार मानसून में पटनावासियों को जलजमाव का सामना नहीं करना पड़ेगा।
लेकिन घंटे भर की बारिश ने नगर निगम के अधिकारियों के दावों की पोल खोलकर रख दी है। यूं कहे कि पटना नगर निगम का दावा शनिवार को फेल साबित हुआ। पटना के कई इलाकों में जलजमाव की समस्या से लोग परेशान रहें। जलजमाव को देखकर लोगों को 2019 वाली स्थिति याद आ गयी।
लोग यह चर्चा करने लगे कि पटना में उस समय कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बन गयी थी। लोग अपने-अपने घरों में कैद हो गये थे। शनिवार को हुई एक घंटे की बारिश के बाद आज जो स्थिति पटना में देखने को मिली उसे देख लोगों को वो दिन याद आ गये। उनकी यादें आज ताजा हो गयी।