ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Police Encounter: बिहार के इस जिले में सुबह-सुबह कुख्यात अपराधियों का पुलिस ने किया एनकाउंटर,पैर में लगी गोली Bihar weather : बिहार के इन 15 जिलों में वज्रपात और मेघगर्जन की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट; जानिए आपके जिले का हाल शारदा सिन्हा को पद्म विभूषण, सुशील मोदी और पंकज उधास को पद्म भूषण अवार्ड, मरणोपरांत मिला सम्मान Sanjeev Mukhiya: EOU के सामने संजीव मुखिया कई राज उगले, कहा..पटना-रांची-दरभंगा-धनबाद के कई डॉक्टर सॉल्वर गैंग में थे शामिल बेटी की शादी से पहले होने वाले दामाद के साथ सास फरार, मोबाइल फोन बना इस अनोखे प्रेम कहानी का सूत्रधार Paresh Rawal: क्यों वीरू देवगन की सलाह पर 15 दिनों तक खुद का ही पेशाब पीते रहे परेश रावल, बाद में डॉक्टर्स भी रह गए थे हैरान पटना में बना अनोखा रिकॉर्ड, लॉ प्रेप ने रचा वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दरभंगा में साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, टेलीग्राम के जरिए 2.61 लाख की ठगी, 65 हजार रुपये अकाउंट में कराया वापस Manoj Bajpayee: खुद को 'सस्ता मजदूर' क्यों मानते हैं मनोज बाजपेयी? कारण जान आप भी कहेंगे ‘ये तो सरासर नाइंसाफी है’ दरभंगा में साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, टेलीग्राम के जरिए 2.61 लाख की ठगी, 65 हजार रुपये अकाउंट में कराया वापस

JDU ने महिलाओं को सौंपा बड़ा जिम्मा; चुनाव के पहले गांधी मैदान रैली को बनाएंगी सफल, रोड शो भी करेंगी

JDU ने महिलाओं को सौंपा बड़ा जिम्मा; चुनाव के पहले गांधी मैदान रैली को बनाएंगी सफल, रोड शो भी करेंगी

19-Feb-2020 06:18 PM

By Rahul Singh

PATNA : जेडीयू ने महिला विंग को बड़ी जिम्मेवारी सौपी है। एक मार्च को पटना के गांधी मैदान में होने वाले जेडीयू कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल  बनाने का बड़ा जिम्मा महिलाओं को सौंपा गया है। वहीं सम्मेलन के बाद महिला विंग भी चुनावी समर में उतरेगा और पूरे राज्य में रोड शो कर आधी आबादी को पार्टी से जोड़ेगा।


एक मार्च को पटना के गांधी मैदान, पटना में होने वाले विशाल कार्यकर्त्ता सम्मेलन की तैयारी को लेकर 7, स्टैण्ड रोड, पटना में स्थित महिला जदयू के कार्यालय में महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों की संयुक्त बैठक प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्वेता विश्वास की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) सह सांसद रामचन्द्र प्रसाद सिंह शामिल हुये।


बैठक को संबोधित करते हुए रामचन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा बिहार में लाये गए शराबबंदी कानून से महिलाओं को बहुत फायदा हुआ है। महिलाओं के कहने पर ही बिहार में शराबबंदी कानून को लागू किया गया। जदयू की महिलाएं हर घर में जा कर लोगों से मिल इसके लाभ को बताये कि इसका सबसे ज्यादा फायदा भी महिलाओं को ही हुआ है। हमारे नेता और बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री जी ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में बहुत काम किये हैं। जिसका परिणाम प्रदेश के कोने-कोने में नजर आ रहा है।


बैठक को सम्बोधित करते हुए श्वेता विश्वास ने कहा कि एक मार्च को पटना के गांधी मैदान में  20 हजार से ज्यादा महिला जदयू की कार्यकर्त्ता शामिल होंगी। बिहार के हर वर्ग की महिलाओं को जदयू में आस्था है, इसलिए महिलाएं पार्टी से लगातार जुड़ रही हैं। आज के समय में महिलाएं किसी से कम नहीं है। बिहार के विकास में महिलाओं की भी अहम भूमिका रही है।


आगामी विधानसभा चुनाव से पहले महिला जदयू हर बूथ पर बूथ सखी बनाएगी। उक्त सम्मेलन के बाद महिला जदयू पूरे प्रदेश में रोड शो का आयोजन करेगी, जो देश में महिला यानी आधी आबादी का पहला रोड शो होगा।इस अवसर पर माधवी सिंह, राशि खत्री, वीणा यादव, सुधा गुप्ता, रेणु कुशवाहा, मोनिका सिंह, संगीता यादव एवं पूनम झा ने भी अपने विचार रखे।