Hindi News / news / दिल्ली की राजनीति के लिए दूसरी दुखद खबर, बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष मांगेराम...

दिल्ली की राजनीति के लिए दूसरी दुखद खबर, बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष मांगेराम गर्ग का निधन

1st Bihar Published by: 4 Updated Jul 21, 2019, 1:01:31 PM

दिल्ली की राजनीति के लिए दूसरी दुखद खबर, बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष मांगेराम गर्ग का निधन

- फ़ोटो

DELHI: शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन के बाद दिल्ली की राजनीति के लिए लगातार दूसरे दिन दुखद खबर सामने आई है। शीला दीक्षित के बाद दिल्ली बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष मांगेराम गर्ग का निधन हो गया है. मांगेराम गर्ग का निधन रविवार की सुबह तकरीबन 7:30 बजे हुआ। वह लंबे अरसे से बीमार चल रहे थे। दिल्ली के एक्शन बालाजी हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। बीजेपी के संघर्ष वाले दिनों में मांगेराम गर्ग दिल्ली के अंदर मजबूत संगठनकर्ता के तौर पर पहचान रखते थे। वह 2003 में पहली बार चुनाव जीतकर दिल्ली विधानसभा पहुंचे थे। उनके निधन पर बीजेपी के अंदर शोक की लहर दौड़ गई है।