ब्रेकिंग न्यूज़

ROHTAS: जेल से छूटकर आने के बाद भाई के जख्म का लिया बदला, चलती बस में आरोपी को मारा चाकू ARRAH: समाजसेवी अजय सिंह ने बखोरापुर में मनाया जन्मदिन, खिलाड़ियों और छात्रों को किया सम्मानित डोमिसाइल नीति पर तेजस्वी यादव और आरजेडी की दोहरी सोच बेनकाब: ऋतुराज सिन्हा भाजपा को चाहिए सिर्फ आपका वोट, सीवान में बोले मुकेश सहनी..आपकी तकलीफों से बीजेपी कोई लेना-देना नहीं How to Become Pilot: 12वीं के बाद पायलट बनने का सपना करें पूरा, जानें... कौन सा कोर्स है जरूरी Bihar News: 19 जून को इस जिले में लगेगा रोजगार कैंप, 8वीं पास से लेकर ITI वालों तक के लिए नौकरी Bihar News: शराब मामले में गिरफ्तार महादलित युवक की जेल में मौत, परिजनों का हंगामा Ahmedabad Plane Crash: कौन है 17 वर्षीय नाबालिग, जो विमान हादसे का बना गवाह? पुलिस ने की पूछताछ Bihar Election: NDA में शाह-मात का खेल तेज, नीतीश के मास्टरस्ट्रोक से खतरे में चिराग की पसंदीदा सीटें Bihar News: भूमि अधिग्रहण में मूल्य निर्धारण के लिए नई व्यवस्था, MVR को लेकर जारी हुआ यह निर्देश

फेसबुक पर फ्रेंड बनाने के बाद युवक ने किया यौन शोषण, प्रेग्नेंट होने पर अब कर रहा शादी से इनकार

फेसबुक पर फ्रेंड बनाने के बाद युवक ने किया यौन शोषण, प्रेग्नेंट होने पर अब कर रहा शादी से इनकार

08-Aug-2024 07:56 PM

By RITESH HUNNY

SAHARSA: सोशल मीडिया पर लोग इन दिनों ज्यादा वक्त गुजारते हैं। सहरसा की एक लड़की भी सोशल साइट्स देखा करती थी। उसने फेसबुक, इंस्ट्राग्राम और वाट्सएप पर भी अकाउंट बना लिया था। फेसबुक देखने के दौरान उसकी दोस्ती एक युवक के साथ हो गयी। फिर दोनों मैसेजर पर एक दूसरे के साथ चैटिंग करने लगे जब दोनों ने एक दूसरे को अपना मोबाइल नंबर दिया तब बातचीत भी शुरू हो गयी। 


फोन पर बातचीत के दौरान ही दोनों एक दूसरे को चाहने लगे। दोनों के बीच कब प्यार हो गया यह पता ही नहीं चला। जिसका फायदा युवक ने लड़की से उठाया। जिसे वो सच्चा प्यार समझ बैठी थी वो दगाबाज निकला। शादी का झांसा देकर ब्यॉयफ्रेंड ने उसके साथ यौन शोषण किया और जब वो प्रेग्नेंट हो गयी तब उसे अपनाने से इनकार कर दिया। आज लड़की अपनी गलती पर आंसू बहा रही है। 


मामला सहरसा के बिहरा थाना क्षेत्र का है जहां कि रहने वाली लड़की को सौरबाज़ार थाना क्षेत्र के अर्राहा गांव के लड़के से फेसबुक पर दोस्ती हुई फिर धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गया। प्यार का ऐसा परवान चढा कि फोन पर बातचीत करते-करते दोनों एक दूसरे से मिलने जुलने लगे। लड़का सहरसा के सुपर मार्केट के पूर्वी भाग स्थित मुहल्ले में किराए के मकान में रहता था। उसने लड़की को मिलने के लिए रूम पर बुलाया। जहां शादी का झांसा देकर लड़के ने शारिरीक संबंध स्थापित किया। यह सिलसिला लगातार चलने लगा। 


फिर एक दिन लड़की को पता चला कि वो प्रेग्नेंट हो गयी। उसने इस बात की जानकारी अपने प्रेमी को दी तब उसने शादी से इनकार कर दिया। इस बात से परेशान लड़की ने पहले तो लोकलाज के भय से बातों को छुपाने की कोशिश की। लेकिन फिर उसने अपनी माँ को पूरी बात बतायी। पीड़िता की मां ने भी लड़के पर शादी करने का दबाव बनाया लेकिन उसने लड़की की मां की भी नहीं सुनी। 


सीधे तौर पर युवक ने लड़की से शादी करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद बेटी को लेकर मां महिला थाने पहुंची जहां पुलिस को पीड़िता ने अपनी आपबीती बताते हुए न्याय की गुहार लगाई। केस दर्ज होने के बाद महिला थानेदार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। वही पीड़िता को मेडिकल के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। मेडिकल के बाद 164 का बयान दर्ज़ कराने के लिए पीड़िता को सहरसा कोर्ट ले जाया गया। जबकि गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजा गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।