Bihar News: पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, जमीन के बदले दी गई थी हत्या की सुपारी Bihar News : मिड-डे मील में छिपकली गिरने से 62 बच्चे बीमार, 8 एसकेएमसीएच रेफर; प्रशासन में हड़कंप Bihar News: बनारस जा रहे वाहन से अवैध हथियार बरामद, पुलिस ने 5 तस्करों को दबोचा Bihar News: बिहार में यहाँ बिछाई जाएगी डबल रेल लाइन, ₹3100 करोड़ से ज्यादा होंगे खर्च Bihar Surveillance Raids: सुबह सुबह SVU की रेड, शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर वीरेंद्र नारायण के कई ठिकानों पर चल रही छापेमारी, जानिए क्या है पूरा मामला Nepal Political Crisis: 8 साल पहले महाभियोग झेलीं सुशीला कार्की, अब बनेंगी नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री; जान लें... क्या है इनकी कहानी Bihar Election 2025 : कांग्रेस ने फिर तेजस्वी को CM पद का दावेदार मानने से इनकार किया, कहा - जनता करेगी फैसला, सीट शेयरिंग में मनपसंद क्षेत्र चाहिए Bihar Crime News: बिहार में अब हाईस्कूल के गार्ड को मारी गोली, चारो अपराधी फरार.. BSEB : इंटर परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यह है लास्ट डेट; वोकेशनल कोर्स के लिए भी शुरू हुई प्रक्रिया Devi Bhojpuri Singer: भोजपुरी सिंगर देवी बनीं सिंगल मदर, कहा- "अब सब कुछ मिल गया"
10-Nov-2021 07:59 PM
By PRABHAT SHANKAR
MUZAFFARPUR: सूर्योपासना का महापर्व छठ की छटा देश के साथ-साथ विदेशों में भी बिखड़ी है। छठ की महिमा को सुन विदेशी नागरिक भी छठव्रत कर रहे हैं। मुजफ्फरपुर के अमर शहीद खुदीराम बोस केन्द्रीय कारा में बंद एक विदेशी युवक ने भी छठव्रत किया है। जेल से जल्द रिहा होने की मनोकामनाओं के साथ एक विदेशी नागरिक ने जेल में छठ व्रत किया। नाइजीरिया के रहने वाले युवक युग्वूम सिनाची ओनिया ने आज डूबते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया और मनोकामना को पूरा करने की कामना की।
जेल प्रशासन के अनुसार पासपोर्ट उल्लंघन मामले में मुजफ्फरपुर जेल में बंद नाइजीरिया के युवक युग्वूम सिनाची ओनिया ने जेल से मुक्ति पाने और अपने वतन लौटने के लिए महाव्रत छठ पर्व किया। केन्द्रीय कारा के अंदर पोखर में भारतीय बंदियों के साथ ही निर्जला रहकर भगवान सूर्य की उपासना की। नाइजीरिया के युग्वूम ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया।
मुजफ्फरपुर के अमर शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में पूरे धूमधाम के साथ छठ महापर्व मनाया जा रहा है। जेल परिसर स्थित पोखर में घाट बनाया गया है। उसे आकर्षक ढंग से सजाया गया है। पर्व में किसी तरह की चुक ना हो इसे लेकर जेल प्रशासन की तरफ से पूरा ख्याल रखा जा रहा है।
मुजफ्फरपुर सेंट्रल जेल में करीब दो सौ महिला और पुरुष बंदी महापर्व छठ कर रहे हैं। सभी कैदियों ने आज अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया है। इनमें 38 वर्षीय नाइजेरियन युग्वूम सिनाची ओनिया और एक मुस्लिम बंदी भी छठ पर्व कर रहे है। अपनी मन्नत पूरा होने के लिए सभी छठ पर्व कर रहे हैं।
जेल प्रशासन की ओर से सभी व्रतियों को वस्त्र दिया गया है। एक मुस्लिम, एक नाइजेरियन सहित 99 महिला बंदी सेंट्रल जेल में छठ पर्व कर रहे हैं। जिससे जेल के अंदर का माहौल भक्तिमय हो गया है। इसे लेकर जेल में बंद कैदियों के बीच खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। छठ के गीतों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है।