सीवान में मनचलों ने छेड़खानी के दौरान दो लड़कियों पर चाकू से किया हमला, हालत गंभीर गया में सिंदूर महायज्ञ ने रचा इतिहास: अब तक 8 करोड़ आहुतियाँ, विकास और सनातन पर जोर आरा में संत सम्मेलन का भव्य आयोजन, अजय सिंह ने धर्म-संस्कृति पर दिया जागरूकता का संदेश नीतीश की योजनाओं का क्रेडिट ले रहे तेजस्वी यादव, बोले मंगल पांडेय..लालू परिवार ने किसी का भला नहीं किया 26 जून के छात्र-युवा संवाद को लेकर भोजपुर से जागरूकता रथ रवाना, रथयात्रा से गांव-गांव तक जागरूकता अभियान की शुरुआत नीतीश के गृह क्षेत्र में मुकेश सहनी ने किया वादा, कहा..हमारी सरकार बनी तो निषाद के खाते में 3 महीने तक दिया जाएगा ₹5000 बम की धमकी से मचा हड़कंप: यूके से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट की सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग Life Style: जब उम्मीद बाकी हो, तो कोशिशें चमत्कार कर सकती हैं; जानिए... राजा की कहानी परमानंदपुर पंचायत में VIP नेता संजीव मिश्रा का जनसंपर्क अभियान, बोले..अब गांव की सरकार गांव के लोगों के हाथ में होनी चाहिए Road Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे सड़क हादसे में बिहार के युवक की मौत, बिजनेस के सिलसिले में गए थे दिल्ली
07-Jul-2024 05:06 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बारिश के बाद बेगूसराय समाहरणालय के पास जगह-जगह सड़कें धंस गयी थी। डीएम ऑफिस जाने वाली सड़क पर आधा दर्जन से अधिक जगहों पर रोड गड्ढे में तब्दील हो गया था। जिसे देखकर लोग कह रहे थे कि जब डीएम परिसर की सड़कों का यह हाल है तो आम सड़कों का क्या हाल होगा? फर्स्ट बिहार ने इस खबर को प्रमुखता से प्रसारित की थी। बेगूसराय डीएम ऑफिस के पास धंसी सड़क की तस्वीर दिखाई थी। अब इस खबर का असर हुआ है। फर्स्ट बिहार पर खबर प्रसारित किये जाने के बाद आनन-फानन में सड़कों की मरम्मत का काम शुरू किया गया।
पूर्व मेयर संजय कुमार ने बताया कि शहर की 8 सड़के आरसीडी विभाग का है। सिर्फ ऊपर से ढाल दिया गया। यह तो एक नमूना है। जहां भी इस तरह से काम किया गया वहां की सड़कें धंसने लगी है। इस बात की जानकारी मिलते ही विभाग के सहायक अभियंता को धंसी हुई सड़कों की तस्वीर भेजी गयी जिसके बाद विभाग ने मरम्मत का काम शुरू किया गया।
इसी तरह का मामला काली स्थान के पास का है जो आईसीडी की सड़क है। वहां भी इसी तरह सड़कें धंस गयी है। धंसी हुई सड़कों को बनवाना जरूरी था क्योकिं यदी गाड़ियां रुक जाती तो भीषण जाम की समस्या उत्पन्न हो सकती थी। वही बड़ा हादसा भी हो सकता है।
वही नगर निगम के महापौर पिंकी देवी को इसकी सूचना दी गयी जिसके बाद नगर निगम ने ईंट का टुकड़ा गिरवा कर धंसे हुए गड्ढे को भरवाया गया। शहर में ऐसी कई सड़कें हैं जो बारिश की वजह से धंस रही है। हालांकि जिला पदाधिकारी की संज्ञान में आते ही आरसीडी विभाग के कर्मचारियों द्वारा कार्य शुरू कर दिया गया है।