ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

बम की धमकी से मचा हड़कंप: यूके से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट की सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

यूके से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI114 को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सऊदी अरब के रियाद में आपात लैंडिंग करवाई गई। विमान की गहन जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। एयरलाइन ने यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की है।

AIR INDIA
बम से उड़ाने की धमकी
© google
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DELHI: यूके के बर्मिंघम से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI114 को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद विमान को तत्काल सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर आपात स्थिति में उतारा गया। विमान में बम की आशंका के कारण यात्रियों और क्रू की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए यह कदम उठाया गया।


एयर इंडिया की बोइंग 787 ड्रीमलाइनर फ्लाइट, जो दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सुबह करीब 11 बजे लैंड करने वाली थी, में उड़ान के दौरान टॉयलेट के पास एक कागज का टुकड़ा मिला। इस पर लिखा था कि विमान में बम है। इस धमकी को गंभीरता से लेते हुए विमान को डाइवर्ट कर रियाद में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। रियाद एयरपोर्ट पर स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों और विशेषज्ञों ने विमान की गहन जांच की। हालांकि, जांच में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, जिससे राहत की सांस ली गई।


यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था

एयर इंडिया की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यात्रियों की सुरक्षा में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। सभी यात्रियों को रियाद में सुरक्षित उतारा गया और उनके रुकने व भोजन की समुचित व्यवस्था की गई है। एयरलाइन ने दिल्ली लाने के लिए वैकल्पिक उड़ान की व्यवस्था करने की बात कही है।


जयपुर और फुकेट में भी मिल चुकी है धमकी

यह पहली बार नहीं है जब एयर इंडिया की फ्लाइट्स को इस प्रकार की धमकी मिली हो। 13 जून को थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट को भी बम की धमकी के चलते बीच रास्ते से वापस फुकेट इंटरनेशनल एयरपोर्ट लौटाया गया था। इसके अलावे, जयपुर एयरपोर्ट पर भी हाल ही में व्हाट्सएप के जरिए अज्ञात लोगों ने धमकी दी थी कि एयर इंडिया के विमानों को बम से उड़ा दिया जाएगा। जयपुर पुलिस ने मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और जांच जारी है।


एयर इंडिया की सुरक्षा व्यवस्था अलर्ट पर

12 जून को अहमदाबाद में एक विमान दुर्घटना के बाद एयर इंडिया ने अपनी सुरक्षा जांच प्रणाली को और अधिक कठोर कर दिया है। साथ ही, मध्य एशिया में एयरस्पेस प्रतिबंधों के कारण भी हाल के दिनों में उड़ानों में देरी और डायवर्जन की घटनाएं बढ़ी हैं। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि, "विमान और यात्रियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। किसी भी संभावित खतरे को लेकर हम जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हैं।"

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें