ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: कलयुगी पत्नी ने मायके बुलाकर पति को दिया दूध में जहर, मौत Bihar News: ट्रायल के बाद भी क्यों शुरू नहीं हुई डबल डेकर ओपन बस सेवा? विभाग ने ही लगा दिया पेंच? Bihar Crime News: किसान की गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने चेहरे पर की ताबड़तोड़ फायरिंग Patna Encounter: कुख्यात अपराधी अंगेश कुमार एनकाउंटर में घायल, पुलिस पर की थी फायरिंग Bihar News: बिहार में अपराधियों की उलटी गिनती शुरू, भूमाफिया और ड्रग तस्करों के साथ 40 की संपत्ति होगी जब्त Bihar News: अवैध वसूली के आरोप में दो पुलिस पदाधिकारी निलंबित, चार कर्मी ड्यूटी से वंचित Muzaffarpur Encounter: पुलिस की पिस्टल छीन भाग रहा था कुख्यात, अब जीवन भर चलने में होगी दिक्कत Shravani Mela 2025: सुल्तानगंज पहुंचना इस श्रावणी मेले में होगा और आसान, रेलवे का बड़ा फैसला Bihar Monsoon: मॉनसून को लेकर करना पड़ेगा और इंतजार? मौसम विभाग ने गर्मी के बीच बढ़ा दी टेंशन Bihar News: बिहार में सदर अस्पताल के ओपीडी में हंगामा, दवा नहीं मिलने पर मरीज के परिजनों ने की तोड़फोड़

द्रौपदी मुर्मू से मिलने पहुंचे हेमंत सोरेन, सामने आई तस्वीर

द्रौपदी मुर्मू से मिलने पहुंचे हेमंत सोरेन, सामने आई तस्वीर

24-Jul-2022 02:20 PM

By

DESK : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज यानी रविवार को भारत की नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने पहुंचे। बता दें, सोमवार को द्रौपदी मुर्मू का शपथ ग्रहण समारोह है। इससे ठीक पहले आर के हेमंत सोरेन ने दिल्ली स्थित मुर्मू के आवास पर जाकर उनसे मुलाक़ात की और उन्हें शुभकामनाएं दी। आपको बता दें, द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी महिला और दूसरी महिला होंगी, जिन्हें देश के सर्वोच्च पद के लिए चुना गया है। 



इसकी जानकारी खुद सीएम हेमंत सोरेन ने अपने ट्वीटर हैंडल के माध्यम से दी है। उन्होंने लिखा है, देश की राष्ट्रपति निर्वाचित आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी से दिल्ली में भेंट हुई। आदरणीय द्रौपदी जी को समस्त झारखण्डवासियों की ओर से अनेक-अनेक शुभकामनाएं और जोहार।



राष्ट्रपति चुनाव का परिणाम आने के बाद से ही द्रौपदी मुर्मू के आवास पर नेताओं का जुटान होने लगा था। अब झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी द्रौपदी मुर्मू से मिलने पहुंचे हैं। दोनों की मुलाक़ात की तस्वीरें भी सामने आई है। आपको बता दें, देश के नए राष्ट्रपति के चुनाव के लिए बीते 18 जुलाई को मतदान हुआ था, जिसके बाद 21 जुलाई को चुनाव का नतीजा आया था। इस चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को मात देते हुए द्रौपदी मुर्मू ने शानदार जीत हासिल की थी। तब से ही नेता मुर्मू के आवास पर पहुंचने लगे थे।