पटना में BJP का पोस्टर वॉर: पीएम मोदी की मां को बताया दुर्गा, राहुल-तेजस्वी समेत पूरे विपक्ष को दिखाया महिषासुर पटना में BJP का पोस्टर वॉर: पीएम मोदी की मां को बताया दुर्गा, राहुल-तेजस्वी समेत पूरे विपक्ष को दिखाया महिषासुर PM MODI : 'किसी के परमाणु धमकी से नहीं डरता भारत...', जन्मदिन पर बोले पीएम मोदी... जरूरत पड़ने पर होगी सीधी कार्रवाई Credit Card Fraud: स्कैमर्स का निशाना बन सकता है आपका क्रेडिट कार्ड, भूल कर भी न करें ये गलतियां Bihar Crime News: थाने के लॉकअप से चकमा देकर फरार हो गए तीन अपराधी, मुंह देखती रह गई बिहार पुलिस PMO : प्रधानमंत्री कार्यालय जल्द शिफ्ट होगा: नए एग्जीक्यूटिव एन्क्लेव में PMO, कैबिनेट सचिवालय और NSA सचिवालय भी होगा ट्रांसफ़र Vande Bharat Train: बिहार को वंदे भारत की नई सौगात, इस रूट पर विस्तार की तैयारी Bihar Police News: बिहार के इस जिले में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 21 थानों के थानेदार बदले; SSP ने जारी किया आदेश Bihar Police News: बिहार के इस जिले में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 21 थानों के थानेदार बदले; SSP ने जारी किया आदेश EOU RAID: नगर विकास विभाग के लिए भ्रष्टाचार बना शिष्टाचार ! तभी तो करप्शन केस में रेड के 28 दिनों बाद भी 'अनुभूति श्रीवास्तव' को नहीं किया सस्पेंड, आज भी बरसाई जा रही विशेष कृपा
27-Oct-2022 07:22 PM
By
PATNA: बिहार समेत पूरे देश में आज चित्रगुप्त पूजा धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर बीजेपी के संस्थापक सदस्य और पूर्व सांसद रविंद्र किशोर सिन्हा ने पटना के चित्रगुप्त पूजा पंडालों का भ्रमण कर भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की और समस्त बिहार वासियों को चित्रगुप्त पूजा और भाई दूज की शुभकामनाएं दी।
आर के सिन्हा ने सबसे पहले अपने आवास अन्नपूर्णा पर भगवान चित्रगुप्त की पूजा की। हरिद्वार से आए आचार्य ब्रजमोहन शर्मा और पंडित गोपाल झा ने पूजा को संपन्न कराया। इसके बाद वे पटना के इंद्रपुरी, महेश नगर, आशियाना नगर खाजपुरा, लेखा नगर, खगोल, अनिसाबाद, वेउर, महावीर नगर, गर्दनीबाग, यारपुर, चिरैयाटांड़, अशोक नगर, कंकड़बाग, हनुमाननगर, चौक शिकारपुर, सैदपुर, कदमकुआं, दरियापुर, लोहानीपुर, बांकीपुर,बोरिंग रोड समेत पटना के विभिन्न इलाकों में गए और पंडालों में जाकर भगवान चित्रगुप्त की पूजा की।
उन्होंने आज पटना सिटी स्थित चित्रगुप्त आदि मंदिर, नौजर घाट में जाकर भगवान चित्रगुप्त की आराधना की। इसके साथ ही आज मंदिर में आए विशिष्ट अतिथियों और दूर दराज से आए चित्रांशो का स्वयं स्वागत किया। इस मौके पर आर के सिन्हा के साथ चित्रगुप्त आदि मंदिर के कार्यकारी अध्यक्ष निर्मल श्रीवास्तव, रणवीर, अभिषेक बिन्नी, सतीश राजू, रंगनाथ समेत अन्य लोग मौजूद रहे। बता दें कि देश में भगवान चित्रगुप्त के भव्य मंदिरों में पटना सिटी स्थित चित्रगुप्त आदि मंदिर महत्वपूर्ण स्थान रखता है, आर के सिन्हा मंदिर के प्रबंधक कमिटी के अध्यक्ष हैं।
इस बार पटना में लगभग 77 पूजा समितियों द्वारा भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित की गई है। जिनका सार्वजनिक विसर्जन कल पटना सिटी स्थित चित्रगुप्त आदि मंदिर में बनाए कृतिम तालाब में किया जाएगा। कल सबसे पहले सभी मूर्तियां सहाय सदन, तारामंडल के सामने में दिन में 11 बजे एकत्रित होगी और वहीं से सभी एकसाथ पटना सिटी स्थित चित्रगुप्त मंदिर के लिए विसर्जन के लिए प्रस्थान करेगी।