1st Bihar Published by: 3 Updated Aug 29, 2019, 4:18:49 PM
- फ़ोटो
DESK : बिहार पुलिस के कारनामों पर लगाम लगाने के लिए डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय लगातार कोशिश कर रहे हैं. सूबे के जिलों में अचानक पहुंचकर लापरवाह अफसरों को टाइट करने की डीजीपी पूरी कोशिश कर रहे हैं. इसी क्रम में गुरुवार को DGP गुप्तेश्वर पांडेय मधुबनी और दरभंगा पहुंचे. जहां DGP ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और क्राइम कंट्रोल को लेकर अहम दिशा निर्देश भी अधिकारियों को दी. डीजीपी गुप्तेशवर पांडे आज जब मधुबनी पहुंचे तो उन्होंने पत्रकारों से मैथली में बात की. बातचित के दौरान उन्होंने कहा कि मधुबनी संस्कृति के धरती छै... ऋषि मुनि के धरती छै... हम सबके प्रणाम करय छी. वहीं दरभंगा पहुंच DGP ने समाहरणालय स्थित अम्बेदकर सभागार में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की. जिसमे दरभंगा और समस्तीपुर जिले के पुलिस पदाधिकारी को डीजीपी ने लॉयन आर्डर बनाये रखने की टास्क दी. अभिषेक के साथ प्रशांत की रिपोर्ट