Bihar Politics: VIP ने सुपौल के छातापुर में चलाया सघन जनसंपर्क अभियान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा हुए शामिल महागठबंधन की बैठक में CM फेस पर फिर चर्चा नहीं: तेजस्वी को जवाब नहीं सूझा, कहा-पिछली ही बैठक में सब तय हुआ था, होशियार लोग समझ रहे हैं Bihar Rain Alert: बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, 26 से 30 अप्रैल तक होगी आंधी-बारिश Bihar Crime News: संत पॉल एकेडमी में महिला सफाईकर्मी के साथ रेप, स्कूल के शिक्षक पर जबरन दुष्कर्म करने का आरोप Bihar News: थाने का ड्राइवर ही निकला गांजा तस्कर, SP की नजरों में आने के बाद हुआ खुलासा Bihar News: बिहार के CRPF जवान की आत्महत्या से हड़कंप, बैरक में सर्विस रायफल से समाप्त की जीवन लीला PSL 2025 Broadcast Suspended: पाकिस्तान के खिलाफ एक और बड़ा फैसला, अब भारत में नहीं दिखेंगे पाक में होने वाले मैच Pahalgam Terrorist Attack: आतंकी हमले में मारे गये IB अफसर मनीष रंजन के परिजनों से मिली पवन सिंह की पत्नी, बोलीं..कायराना हरकत करने वालों को दें मुंहतोड़ जवाब Bihar News: बिहार के एक SDO को नहीं मिली राहत, DM की रिपोर्ट पर मिली थी सजा Cricket News: “युवराज उसे क्रिस गेल बना देगा”, अर्जुन तेंदुलकर पर योगराज सिंह का बड़ा बयान, फैंस बोले “चाचा, वो गेंदबाज है”
04-Sep-2022 09:05 AM
By
DELHI : झारखंड के देवघर एयरपोर्ट से जुड़ा ATC का विवाद गहराता जा रहा है। देवघर एयरपोर्ट पर सुरक्षा में चूक के मामले को लेकर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे और देवघर के डीसी मंजूनाथ भजंत्री के बीच ठन गई है। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने देवघर के डीसी के खिलाफ देशद्रोह का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। दिल्ली की नॉर्थ एवेन्यू पुलिस ने देवघर डीसी के खिलाफ जीरो FIR दर्ज किया है, जिसे जांच के लिए जल्द ही झारखंड के कुंडा थाने को भेज दिया जाएगा।
सांसद निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया है कि देवघर पुलिस ने उनके बेटों को गाली दी और डीसी के कहने पर जान से मारने की धमकी दी है। इस मामले में देवघर डीसी और अन्य पुलिसकर्मी आरोपी बनाए गए हैं। बता दें कि इससे पहले देवघर पुलिस ने सांसद निशिकांत दुबे समेत 9 लोगों के खिलाफ सूरक्षा में चूक का हवाला देते हुए केस दर्ज किया था।
देवघर के कुंडा थाने में दर्ज कराए गए केस में आरोप लगाया गया था कि 31 अगस्त को सांसद निशिकांत दुबे, उनके बेटे कनिष्क कांत दुबे, माहिकांत दुबे, सांसद मनोज तिवारी, बीजेपी नेता कपिल मिश्रा, मुकेश पाठक, देवता पांडे, पिंटू तिवारी ने एयरपोर्ट के एटीसी में जबरन प्रवेश किया और अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर जबदस्ती एटीसी क्लीयरेंस लिया था।