PM Modi Visit in Bihar: पूर्णिया एयरपोर्ट से शुरू होगी उड़ान, पीएम मोदी कल देंगे कई विकास परियोजनाओं की सौगात BPSC Exam 2025: BPSC 71वीं प्रारंभिक परीक्षा 2025 शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, करंट अफेयर्स ने बढ़ाई मुश्किलें Bihar News: नेपाल के विरोध प्रदर्शन का बिहार पर गहरा असर, इस शहर को सबसे अधिक नुकसान प्रति घंटे इतने KM की रफ़्तार से चलेगी Patna Metro, शुरुआत में वॉकी-टॉकी के जरिए ही होगा संचालन Bihar News: तेजस्वी यादव ने GMCH की बदहाली पर सरकार को घेरा, रिपोर्टर बनकर अस्पताल की दिखाई हकीकत Bihar News: बिहार के कॉलेज में चोरी करता एक शख्स धराया, 4 पंखों के साथ 2 चोर फरार होने में कामयाब.. Bihar Crime News: 11 लोगों ने मिलकर किया प्रेमी युगल की हत्या, CCTV फुटेज में सच्चाई उजागर T20I में भारत के लिए इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, टॉप-5 की लिस्ट में हिटमैन सबसे ऊपर Bihar News: बिहार में तीन देशों की पहचान पत्रों के साथ शख्स गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़ा है तार Bihar Weather: आज बिहार के इन जिलों में भारी बारिश की संभावना, IMD का अलर्ट जारी
23-Oct-2022 01:40 PM
By Ajit Kumar
JAHANABAD : बिहार में डेंगू लगातार पांव पसारता जा रहा है। पाजिटिव केसों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं, जहानाबाद में एक शिक्षक की डेंगू से मौत हो गई है। इसके बारे में जो जानकारी निकल कर सामने आ रही है उसके मुताबिक यह शिक्षक जहानाबाद कन्या मध्य विद्यालय में पदस्थापित बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, जहानाबाद कन्या मध्य विद्यालय इण्डोर स्टेडियम परिसर में पदस्थापित शिक्षक विकास कुमार का डेंगू से बीते देर रात लगभग 12 बजे निधन हो गया है। वे लगभग 32 बर्ष के थे। वह अरवल जिले के करपी प्रखण्ड के कसौटी गांव के रहने वाले थे। बताया जाता है कि,पिछले 17 तारीख से इनका तबियत खराब हुआ था। बुखार अधिक होने के कारण तबियत काफी बिगड़ने लगा तो आनन -फानन मे उन्हे 19 तारीख को सुबह मे पटना के एक निजी अस्पताल मे भर्ती करवाया गया।
इसके बाद डॉक्टरों की टीम ने काफी जांच - पड़ताल के बाद यह बताया कि शिक्षक को सबसे खतरनाक वैरियेंट के कारण दोनों किडनी को छतिग्रस्त करके फेफड़े मे सूजन करते हुए स्वांस की नली को प्रभावित कर दिया। तीन दिनों तक कृत्रिम सांस पर टिकने के बाद कल देर रात उनका निधन हो गया। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है। इनके निधन से जहानाबाद के शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई है।