Hindi News / bihar / muzaffarpur-news / बिहार सरकार ने 600 से अधिक राजस्व अधिकारियों पर लगाया जुर्माना, क्यों हुआ...

बिहार सरकार ने 600 से अधिक राजस्व अधिकारियों पर लगाया जुर्माना, क्यों हुआ बड़ा एक्शन?

Bihar News: जनगणना कार्य में लापरवाही पर राज्य सरकार ने सख्ती दिखाते हुए 600 से अधिक राजस्व अधिकारियों पर जुर्माना लगाया है। मुजफ्फरपुर के पांच अधिकारी भी कार्रवाई की जद में आए हैं।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Apr 26, 2026, 12:53:33 PM

Bihar News

प्रतिकात्मक तस्वीर - फ़ोटो AI

Bihar News: जनगणना कार्य में लापरवाही और असहयोग बरतने वाले अधिकारियों पर राज्य सरकार ने सख्त कार्रवाई की है। सरकार ने 600 से अधिक राजस्व अधिकारियों पर एक-एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। यह राशि संबंधित अधिकारियों के वेतन से काटी जाएगी। इस कार्रवाई के दायरे में मुजफ्फरपुर जिले के पांच अधिकारी भी शामिल हैं।


विभागीय आदेश के अनुसार, इन अधिकारियों पर जनगणना कार्य में अपेक्षित सहयोग नहीं देने का आरोप है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव सह राज्य नोडल पदाधिकारी सी.के. अनिल ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि जनगणना कार्य में बाधा डालना या असहयोग करना नियमों का उल्लंघन है, जिस पर सेंसस एक्ट के तहत दंड का प्रावधान है।


जानकारी के मुताबिक, कई अधिकारी सामूहिक अवकाश या हड़ताल पर चले गए थे, जिससे जनगणना का कार्य प्रभावित हुआ। इसे गंभीरता से लेते हुए विभाग ने सेंसस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।


बता दें कि जनगणना का पहला चरण 17 अप्रैल से 1 मई तक निर्धारित है, जिसमें सूचीकरण का कार्य किया जा रहा है। वहीं दूसरा चरण 2 मई से 31 मई तक चलेगा। ऐसे महत्वपूर्ण समय में कार्य बाधित होने पर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है।