ब्रेकिंग न्यूज़

Iran-Israel: ₹3.55 लाख करोड़ का व्यापार दांव पर, ईरान-इजरायल जंग में फंस गया भारत Life Style: किडनी में हुई पथरी को चूर-चूर कर बाहर निकालेगी ये हरे पत्तों की चाय, जाने... कैसे करें सेवन? INDvsENG: पोप ने बताया क्या है इंग्लैंड का लक्ष्य, किस भारतीय बल्लेबाज के डर से कांप रहे अंग्रेज? Bihar News: अंतिम संस्कार और श्राद्ध कर्म के बाद घर लौटी महिला, बिहार में अजब-गजब चमत्कार Bihar News: अनियंत्रित ट्रक ने तोड़ा रेलवे हाईटगेज, टला बड़ा हादसा; परिचालन घंटों तक बाधित Bihar Crime News: जमीनी विवाद में 2 भाइयों को मारी गोली, एक की मौत Bihar Crime News: जमीन कारोबारी की हत्या से दहला पटना, भोज खाकर लौटते वक़्त अपराधियों ने मारी गोली Bihar News: कार में हजारों जिंदा कारतूस मिलने से हड़कंप, गैंगवार से दहलने वाला था बिहार? Patna News: बिहार को नीतीश कुमार की बड़ी सौगात, कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल का आज CM करेंगे उद्घाटन Parenting Tips: क्या आपकी ये गलतियां कर रही हैं बच्चे की परवरिश खराब? जानिए... जरूरी बातें

दिल्ली में ISIS का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, बिहार का रहने वाला है मोहसीन

दिल्ली में ISIS का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, बिहार का रहने वाला है मोहसीन

07-Aug-2022 02:56 PM

By

DELHI : देश की राजधानी दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। दिल्ली में NIA की टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। NIA की टीम ने दिल्ली के बाटला हाउस से ISIS के सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार ISIS का सक्रिय सदस्य मोहसीन बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है। मोहसीन के घर से NIA को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं। 


गिरफ्तार मोहसिन पर भारत में ISIS का ऑनलाइन प्रोपगेंडा चलाने का आरोप है। मोहसीन ने हाल ही में बाटला हाउस इलाके में अपना ठिकाना बनाया था। जांच के दौरान NIA को मोहसीन की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली थी। NIA को पता चला था कि मोहसिन सोशल मीडिया पर ISIS का प्रोपगेडा चला रहा है, जिसके बाद NIA ने उसे बाटला हाउस इलाके से धर दबोचा।


दरअसल, NIA को मोहसीन की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली थी। सूचना के आधार पर जब राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने सोशल मीडिया पर मोहसीन की गतिविधियों को खंगाला तो पता चला कि वह देश में ISIS का ऑनलाइन प्रोपगेंडा चला रहा है। NIA को इस बात के पुख्ता सबूत मिले हैं कि मोहसीन ISIS का सक्रिय सदस्य है। फिलहाल एनआईए की टीम गिरफ्तार संदिग्ध से पूछताछ में जुटी है।