Bihar News: बिहार के कॉलेज में चोरी करता एक शख्स धराया, 4 पंखों के साथ 2 चोर फरार होने में कामयाब.. Bihar Crime News: 11 लोगों ने मिलकर किया प्रेमी युगल की हत्या, CCTV फुटेज में सच्चाई उजागर T20I में भारत के लिए इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, टॉप-5 की लिस्ट में हिटमैन सबसे ऊपर Bihar News: बिहार में तीन देशों की पहचान पत्रों के साथ शख्स गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़ा है तार Bihar Weather: आज बिहार के इन जिलों में भारी बारिश की संभावना, IMD का अलर्ट जारी Bihar Flood: गंगा का बढ़ता जलस्तर बना मुसीबत, पाथ-वे नदी में समाया; प्रशासन ने जारी किया अलर्ट Bihar Crime News: बिहार में कहां मिला सूटकेस से युवती का शव? बदमाशों ने लड़की के चेहरे को जलाया Bihar Crime News: बिहार में कहां मिला सूटकेस से युवती का शव? बदमाशों ने लड़की के चेहरे को जलाया Katihar News: 15 सितंबर को पीएम मोदी का पूर्णिया दौरा, कटिहार की महिलाओं में भारी उत्साह Katihar News: कटिहार में BPSC की 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, DM-SP ने एग्जाम सेंटर का किया निरीक्षण
21-Jun-2021 12:39 PM
By
PATNA : बिहार को दिल्ली में अब नई सौगात मिली है। दिल्ली में बिहार सदन बनकर तैयार हो गया है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज इसका उद्घाटन कर दिया है। सीएम नीतीश कुमार ने आज भवन निर्माण विभाग से जुड़ी कई योजनाओं का एक साथ उद्घाटन और शिलान्यास किया। वर्चुअल मोड में किए गए उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ बिहार के दोनों डिप्टी सीएम किशोर प्रसाद और रेणु देवी के साथ-साथ भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी भी जुड़े हुए थे।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 21 विभागों के लिए तैयार किए गए 169 भवनों का उद्घाटन किया। इनके निर्माण पर राज्य सरकार की तरफ से कुल 1411 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने इसके अलावा 12 विभागों के लिए बनने वाले 73 भवनों का शिलान्यास भी किया। इन 73 भवनों के निर्माण पर कुल राशि 725.22 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया कि दिल्ली में बने बिहार सदन का आज उद्घाटन हुआ। दिल्ली में बिहार के अब तीन भवन है। पहले से बिहार भवन, बिहार निवास था अब बिहार सदन भी बनकर तैयार हो गया। बिहार सदन का अच्छे तरीके से निर्माण किया गया है। देश की राजधानी में बिहारवासियों की सुविधा के लिए निर्माण किया गया। कोरोना के कारण बिहार सदन के बनने में थोड़ी देरी हुई। इसके मेंटेनेंस की जिम्मेदारी भवन निर्माण की है। फ्लाइ एस ईंट का उपयोग भवन के निर्माण में किया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बोध गया में महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र बन रहा है। इसके बगल में स्टेट गेस्ट हाउस भी बन रहा है जिसका आज शिलान्यास किया गया। इसके निर्माण में भी फ्लाइ एस ईंट का उपयोग किया जाएगा।
पटना में साइस सिटी का निर्माण हो रहा है जो लगभग बनकर तैयार हो गया है। जिसकी लागत 640 करोड़ 55 लाख रुपये है। पटना में बापू टावर भी बनाया जा रहा है। जहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के संबंध में सभी जानकारी लोगों को दी जाएगी। दरभंगा में तारामंडल का भी निर्माण कराया जा रहा है। बेतिया और मोतिहारी में प्रेक्षागृह का निर्माण हो रहा है। पटना म्यूजियम का विस्तार किया जा रहा है। अंजुमम इस्लामियां हॉल का निर्माण हो रहा है। सीएम ने कहा कि भवनों का निर्माण हो रहा है लेकिन इसका मेंटेनेंस का काम भी बेहद जरूरी है। सीएम नीतीश ने इसे लेकर अधिकारियों को कई निर्देश दिये।