Hindi News / news / दिल्ली अग्निकांड में मृतक के शव को बिहार लाने के लिए नहीं मिल...

दिल्ली अग्निकांड में मृतक के शव को बिहार लाने के लिए नहीं मिल रहा एंबुलेंस, भटक रहे परिजन

1st Bihar Published by: Updated Dec 10, 2019, 10:43:20 AM

दिल्ली अग्निकांड में मृतक के शव को बिहार लाने के लिए नहीं मिल रहा एंबुलेंस, भटक रहे परिजन

- फ़ोटो

DELHI : दिल्ली के अनाज फैक्ट्री में लगी आग से मरने वाले सभी 43 लोगों की पहचान हो गई. दिल्ली में लगी आग ने बिहार को कभी न भूलने वाला जख्म दे दिया है. 43 मृतकों में से 36 बिहार के रहने वाले हैं. 

अब सबसे बड़ी दिक्कत यह आ रही है कि परिजन अपनों के शवों को बिहार कैसे लेकर आएं. शवों को बिहार लाने के लिए उन्हें एंबुलेंस उपलब्ध नहीं कराया गया. दिल्ली की सड़कों पर परिजन सोमवार को पूरे दिन एंबुलेंस के लिए भटकते नजर आए. 

मृतक के परिजनों ने कहा कि पहले कहा गया था कि शवों को बिहार ले जाने के लिए एंबुलेंस दिया जाएगा पर अब अपने स्तर से लोगों को एंबुलेंस की व्यवस्था करने को कहा जा रहा है.