ब्रेकिंग न्यूज़

Teachers' Day 2025: गुरु वही, जो गिरने से पहले थाम ले; जानिए...शिक्षक दिवस का महत्व Bihar Weather: बिहार के इन जिलों में आज हल्की बारिश की संभावना, इस दिन से मानसून फिर दिखाएगा अपना रौद्र रूप मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना अंतिम चरण में, इस दिन से मिलेंगे 10 हजार रुपये; पढ़ लें...पूरी खबर मधुबनी में अपराधी बेलगाम: बाइक सवार उचक्कों ने 3 लाख रुपये से भरा बैग दंपति से छीना बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: दंपति पर अंधाधुंध फायरिंग, महिला की हालत गंभीर 2025 में 21 से ज्यादा खिलाड़ी कर चुके संन्यास की घोषणा, इनमें से 7 Team India के E-Rickshaw Safety: अब ई-रिक्शा में भी पाएं गाड़ियों वाली सुरक्षा, जनता का सबसे बड़ा डर ख़त्म करने चली मोदी सरकार सुपौल में यथासंभव काउंसिल का शिक्षक सम्मान समारोह, संजीव मिश्रा ने किया सम्मानित मुजफ्फरपुर में चिराग की सभा में लगा यह नारा.."बिहार का सीएम कैसा हो, चिराग पासवान जैसा हो" Katihar News: कटिहार में फिर से उफान पर नदियां, गोदाम की दीवार गिरने से करोड़ों की संपत्ति का नुकसान

दीपिका की शादी में मंडप की रम्म पूरी, रात में होगी हल्दी और कल लगेगी मेंहदी

दीपिका की शादी में मंडप की रम्म पूरी, रात में होगी हल्दी और कल लगेगी मेंहदी

28-Jun-2020 06:47 PM

By

RANCHI : अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज दीपिका कुमारी की शादी की रस्में से शुरु हो गयी हैं। आज सुबह वंशरोपन और कल्याणी और मंड़वा की रस्म अदा की गई। रात में हल्दी की रस्म की जाएगी।सोमवार को मेंहदी की रस्म होगी। 30 जून को होने वाली शादी को लेकर दीपिका के रातू चट्टी स्थित घर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

दीपिका की शादी 30 जून को ओलिंपिक तीरंदाज अतनु दास के साथ होगी। इसमें राज्यपाल, मुख्यमंत्री, एम एस धोनी समेत कई प्रमुख हस्तियों को निमंत्रित किया गया है। भारतीय तीरंदाजी संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के इस समारोह में शामिल होंगे। शादी को लेकर दीपिका के घर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। घर की सजावट दीपिका कुमारी की देखरेख में हुई है। 

शीर्ष भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी और अतनु दास की रांची के मोराबादी में होने वाली शादी के दौरान मास्क, सैनिटाइजर और सख्त सामाजिक सुरक्षा के उपाय किए जाएंगे। दीपिका ने बताया कि मेहमानों के आने पर मास्क, सैनिटाइजर दिए जाएंगे।उन्होंने कहा कि हम किसी भी चीज को छुएंगे नहीं। हम खुद को और दूसरों को सुरक्षित रखना चाहते है। दीपिका ने कहा कि सिर्फ 60 निमंत्रण कार्ड छपे है और मेहमानों को रिसेप्शन में शामिल होने के लिए शाम को दो अलग-अलग समय दिए गए हैं। इस दौरान परिवार के सदस्य घर पर ही रहेंगे।

इससे पहले दीपिका के घर पर रविवार को आज सुबह वंशरोपन और कल्याणी और मंड़वा की रस्म अदा की गई। रात में हल्दी की रस्म की जाएगी। वहीं सोमवार को मातृका पूजन, घृतढारी और मेहंदी की रस्म होगी।  घर में आसपास की महिलाओं द्वारा मंगल गीत गाए जा रहे हैं। वहीं, अपनी बेटी की शादी को लेकर रातूवासियों में भी खुशी है।