Hindi News / news / पूर्णिया : बगीचे में फंदे पर झूलती मिली युवक की डेड बॉडी, छानबीन...

पूर्णिया : बगीचे में फंदे पर झूलती मिली युवक की डेड बॉडी, छानबीन में जुटी पुलिस

1st Bihar Published by: 7 Updated Aug 28, 2019, 6:10:26 PM

पूर्णिया : बगीचे में फंदे पर झूलती मिली युवक की डेड बॉडी, छानबीन में जुटी पुलिस

- फ़ोटो

PURNEA : बांस के बगीचे में फंदे पर झूलती एक युवक की डेड बॉडी बरामद हुई है. घटना पूर्णिया जिले की है. युवक बहन के घर जाने के लिए 2 दिन पहले निकला हुआ था. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पूरी घटना जिले के बरहारा कोठी थाना इलाके की है. जहां गुलेला भीता गांव में बगीचे से एक युवक की लाश मिली है. मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान संजय मंडल के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि संजय दो दिन पहले बहन के यहां जाने के लिए घर से निकला था. लेकिन वह अपनी बहन के यहां नहीं पहुंचा था. घर वाले बहुत परेशान थे. घटना की खबर मिलते ही घर वालों में कोहराम मच गया. फौरन पुलिस को इसकी जानकारी दी गई. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के जिला अस्पताल भेज दिया है. परिजनों ने पुलिस को बताया कि उसकी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं थी. पुलिस सभी बिंदुओं पर मामले की छानबीन कर रही है. पूर्णिया से तहसीन की रिपोर्ट