Bihar Flood: प्रदेश में बढ़ रहा 9 नदियों का जलस्तर, इस जगह टूट गया तटबंध; सैकड़ों प्रभावित Bihar News: बैंक लूटकांड का कुख्यात अपराधी हथकड़ी समेत पुलिस हिरासत से फरार, एक महीने में भाग चुके 5 कैदी Bihar Rain: अगले 4 दिन राज्य में भीषण बारिश, IMD ने आंधी और तूफान को लेकर भी किया अलर्ट Bihar News: चाची को हुआ भतीजे से ऐसा प्यार, पति की मौजूदगी में मंदिर में रचा ली शादी; बोली- साथ जिएंगे साथ मरेंगे Bihar News: बिहार में बड़ा हादसा, तेज़ रफ्तार स्कॉर्पियो गंगा नदी में गिरी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी Bihar News: बिहार में बड़ा हादसा, तेज़ रफ्तार स्कॉर्पियो गंगा नदी में गिरी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी Khan Sir: खान सर ने दी दूसरी रिसेप्शन पार्टी, सिर्फ छात्राओं को एंट्री; क्यों नहीं पहुंचीं मिसेज खान? Khan Sir: खान सर ने दी दूसरी रिसेप्शन पार्टी, सिर्फ छात्राओं को एंट्री; क्यों नहीं पहुंचीं मिसेज खान? Bihar Crime News: बिहार में भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त, झारखंड से भेजी जा रही थी बड़ी खेप Mahayagya in Gayaji: गयाजी में श्री विद्या त्रिकोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ की पूर्व संध्या पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल
14-Mar-2023 05:33 PM
By First Bihar
SIWAN: सीवान जिले से एक फर्जी महिला दारोगा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला को वर्दी के साथ पकड़ा गया है। महिला शादीशुदा है जो पुलिस की वर्दी पहनकर प्रेमी से मिला करती थी। खुद को दारोगा बता वह लोगों पर रौब दिखाती थी। प्रेमी को भी वह पुलिस की वर्दी का रौब झाड़ती थी। इसी बात से गुस्साएं प्रेमी ने इसकी शिकायत डायल 112 से कर दी। फिर क्या था मौके पर पहुंची पुलिस ने फर्जी महिला दारोगा को गिरफ्तार कर लिया।
सीवान के एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि डायल 112 को मिली सूचना के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। लड़की को पकड़कर महिला थाना को सौंपा गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। महिला ने अपना नाम रुखसार बताया है। वह पटना की रहने वाली है।
जिस वक्त उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया वह दारोगा का वर्दी पहनी हुई थी। इस तरह पुलिस ने फर्जी महिला दारोगा का खुलासा किया है। इसे महिला थाना पुलिस के हवाले किया गया है। फिलहाल महिला थाना पुलिस रुखसार से पूछताछ कर रही है। उसने ऐसा क्यों किया उसका मकसद क्या था? यह पता लगाने में सीवान पुलिस जुटी हुई है।