1st Bihar Published by: PRASHANT KUMAR Updated Dec 19, 2019, 7:58:40 AM
- फ़ोटो
DARBHANGA: नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में आज वाम दलों ने बिहार बंद बुलाया है. बिहार बंद को कांग्रेस, रालोसपा, वीआईपी, हम, जाप समेत विपक्षी पार्टियों और कई संगठनों ने समर्थन दिया है.
दरभंगा में आज बुलाए गए बंद का असर सुबह से ही देखने को मिल रहा है. सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने लहेरियासराय स्टेशन पर दरभंगा से पटना जाने वाली कमला गंगा इंटरसिटी को रोक कर प्रदर्शन कर रहे हैं और सरकार विरोधी नारे लगा रहे हैं.
प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ता CAA को वापस लेने की मांग कर रहे है, और उनका कहना है कि सरकार अगर इसे वापस नहीं लेती है तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा.