Bihar Crime News: काजू हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, वारदात में शामिल दो बदमाश अरेस्ट; शक के घेरे में बिहार का दारोगा पूर्वी चंपारण में शर्मनाक घटना: टैंकर के पलटने के बाद तेल लूटने की मची होड़, किसी ने नहीं की घायल ड्राइवर की मदद Bihar Transport News: 1.24 लाख घूस लेने में अदना सा 'परिवहन सिपाही' पर केस..हाकिम तो बच गए ! किसके इशारे पर महिला के खाते में मंगवाई गई राशि ? घर पर ट्यूशन पढ़ाते-पढ़ाते 11 साल के बच्चे से प्यार कर बैठी 23 साल की लेडी टीचर, घुमाने के बहाने कई होटल में ले जाकर किया गंदा काम Bihar News: बाइक समेत गड्ढे में जा गिरे तीन दोस्त, दो की मौके पर हुई मौत; बकरी के चक्कर में गई जान Caste census india: जाति जनगणना की अनदेखी करने वाली कांग्रेस अब मुखर, बीजेपी की सहमति के पीछे क्या है राज? Bihar Mausam Update: बिहार के इन 9 जिलों में शाम तक आंधी-पानी-वज्रपात की चेतावनी, कौन-कौन जिला हैं शामिल जानें.... PIL Pahalgam Attack Rejected: मौजूदा समय सेना पर सवाल उठाने का नहीं, बल्कि एकजुट रहने का है: सुप्रीम कोर्ट Labour Law India: लेबर लॉ के पालन न होने की वजह से, जानिए कैसे सरकारी नौकरी बन गई भारतीय युवाओं की पहली पसंद? Chanakya Niti: इन 4 जगहों पर भूलकर भी न खोलें अपना मुंह, वरना टूट सकता है मुसीबतों का पहाड़
29-Apr-2024 10:15 PM
By First Bihar
KATIHAR: नशे की हालत में जब दूल्हा शादी करने मंडल में पहुंचा तब उसे देखकर लड़की वाले हैरान रह गये। लड़की की नजर जब होने वाले दूल्हे पर गयी तो उसने शादी से ही इनकार कर दिया। जिसके बाद मंडल में जमकर हो हंगामा होने लगा। लड़के वाले अपनी सफाई दे रहे थे तो वही लड़की अपनी जिद्द पर अड़ी थी। लड़के वाले का कहना था कि उनका बेटा कोई नशा नहीं करता है। वही लड़के का कहना था कि धोखे से उसके दोस्तों ने ऐसा काम किया। जिसके बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। लड़की वालों ने जब लड़के की तलाशी ली तो उसके पास से कोरेक्स कफ सिरफ मिला।
जिसके बाद यह बात फैल गई कि लड़का नशे के लिए कोरेक्स कफ सिरफ पीता है। वही लड़की अपने फैसले पर अडिग थी लोग उसे समझाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन वो अपनी जिद्द पर अड़ी हुई थी कि वो इस नशेड़ी से शादी करके अपना भविष्य नहीं बर्बाद करेगी। नशे की वजह से यह शादी टूट गयी। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मीटिंग हुई। जिसमें यह फैसला लिया गया कि शादी में जो खर्च हुआ है वो देना होगा। पैसा देने का समय फिक्स किया गया यह तय हुआ कि जब तक पैसा लड़की वालों को नहीं मिलता है तब तक लड़का और उसका परिवार लड़की वाले की निगरानी में रहेगा।
मामला 28 अप्रैल की कटिहार के कुरसेला प्रखंड का है जहां इलाके में इसी की चर्चा हो रही है। बताया जाता है कि लड़का भागलपुर के सुल्तानगंज का रहने वाले अरविंद चौधरी के 29 वर्षीय पुत्र मंजीत चौधरी है जिसकी शादी कटिहार के कुर्सेला में तय हुई थी। लड़की काफी पढ़ी लिखी है वो स्नातक और बीएड पास है। जबकि लड़का मैट्रिक पास है। इसके बावजूद लड़की वाले शादी के लिए तैयार हो गये थे लेकिन नशे के कारण इस शादी को लड़की ने तोड़ दिया।
लड़की के इस कदम को परिवार वालों ने सही ठहराया। कहा कि हमें नहीं मालूम था कि लड़का नशेड़ी है भगवान का शुक्र है कि शादी से पहले यह बात निकलकर खुद सामने आ गयी नहीं तो बेटी का भविष्य बर्बाद हो जाता। भगवान को धन्यवाद देते हुए परिजनों ने कहा कि उन्होंने मेरी बेटी की जिन्दगी तबाह और बर्बाद होने से बचा ली। जिसके बाद जितने बाराती भागलपुर से कटिहार शादी में शामिल होने गये हुए थे सभी अपने-अपने घर लौट आए हैं। लड़का और लड़की के परिवार के साथ-साथ आस पड़ोस में इसी बात की चर्चा हो रही है।