फुहा फुटबॉल टूर्नामेंट: आरा एरोज ने बेरथ को ट्राईब्रेकर में हराया, समाजसेवी अजय सिंह ने दी बधाई Katihar News: बिहार बंद के समर्थन में एनडीए कार्यकर्ताओं ने निकाला मशाल जुलूस, पीएम मोदी की मां पर अभद्र टिप्पणी का विरोध Katihar News: बिहार बंद के समर्थन में एनडीए कार्यकर्ताओं ने निकाला मशाल जुलूस, पीएम मोदी की मां पर अभद्र टिप्पणी का विरोध Patna Crime News: पटना में रेलवे स्टेशन से युवती को किडनैप कर गैंगरेप, सोनू सन्नाटा समेत दो आरोपी गिरफ्तार Patna Crime News: पटना में रेलवे स्टेशन से युवती को किडनैप कर गैंगरेप, सोनू सन्नाटा समेत दो आरोपी गिरफ्तार दिल्ली में 4 सितंबर को हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा का राष्ट्रीय अधिवेशन, मांझी और संतोष सुमन रहेंगे शामिल Purnea News: स्वाभिमान सभा में भाजपा जिला मंत्री नूतन गुप्ता हुईं शामिल, PM मोदी की रैली के लिए लोगों को दिया निमंत्रण Purnea News: स्वाभिमान सभा में भाजपा जिला मंत्री नूतन गुप्ता हुईं शामिल, PM मोदी की रैली के लिए लोगों को दिया निमंत्रण Bihar News: बिहार में करमा पूजा के दौरान बड़ा हादसा, आहर में डूबने से दो सगी बहन समेत चार की मौत Bihar News: बिहार में चुनावी जंग से पहले सत्ताधारी दल की प्रवक्ता ब्रिगेड बिखरी...रोज-रोज पार्टी की पिट रही भद्द, निशाने पर राष्ट्रीय प्रवक्ता
30-Oct-2022 03:20 PM
By
JHARKHAND: ब्राह्मणों के बारे में दिये गये विवादित बयान को लेकर झारखंड कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो बुरी तरह से फंस गये। इस बयान के बाद झारखंड में सियासी सरगर्मियां तेज हो गयी। विवादित बयान का वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस नेता जलेश्वर महतो को ब्रह्मण समाज से मांफी तक मांगनी पड़ गयी।
झारखंड के कांग्रेस नेता जलेश्वर महतो ने सार्वजनिक रूप से खेद प्रकट करते हुए कहा कि उनकी बातों का गलत मतलब निकाला गया। इसे गलत ढंग से प्रचारित किया जा रहा है। हमारे मन में ब्राह्मणों के प्रति कोई गलत भावना नहीं है। यदि जाने-अनजाने में ब्राह्मण समाज को ठेस पहुंचा है तो हम सार्वजनिक रूप से खेद प्रकट करते हैं। मैं ही नहीं मेरे पूर्वज भी ब्राह्मणों का सम्मान किया करते थे। जबकि बीजेपी को बैठे बिठाये बोलने का एक मौका मिल गया है। बीजेपी के नेता राजनीतिक फायदा के लिए ऐसा बयान देने की बात कर रहे हैं।
दरअसल बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के माटीगढ़ा में गोवर्धन पूजा के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में जलेश्वर महतो शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने मंच से वहां मौजूद लोगों को संबोधित किया था। इसी दौरान उनके जुबान से निकल गया कि जितने भी बड़े-बड़े कसाईखाना है वह ब्राह्मण संचालित कर रहे हैं। यही बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसके बाद जलेश्वर महतो की किरकिरी हुई जिसके बाद उन्हें माफी तक मांगना पड़ गया।
गोवर्धन पूजा के मौके पर मंच पर कुछ ब्राह्मण समाज के लोग भी मौजूद थे। इस दौरान जलेश्वर महतो ने एक ब्राह्मण की ओर इशारा किया और कहा कि माफ कीजिएगा बाबा। इसमें आप नहीं हैं। उच्च कोटि के लोग यह सब कर रहे हैं। जलेश्वर के इस विवादित बयान की निंदा ब्राह्मण कल्याण मंच ने की।