Hindi News / news / बिहार में आपदा : सीएम नीतीश पटना और आसपास के इलाकों का कर...

बिहार में आपदा : सीएम नीतीश पटना और आसपास के इलाकों का कर रहे हैं हवाई निरीक्षण

1st Bihar Published by: Updated Sep 30, 2019, 3:35:33 PM

बिहार में आपदा : सीएम नीतीश पटना और आसपास के इलाकों का कर रहे हैं हवाई निरीक्षण

- फ़ोटो

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना और उसके आसपास के इलाकों का हवाई निरीक्षण कर रहे हैं। सीएम नीतीश हेलीकॉप्टर से इस बात का जायजा ले रहे हैं कि पटना का कौन-कौन सा इलाका जलजमाव से सबसे ज्यादा प्रभावित है। मुख्यमंत्री के साथ राज्य के मुख्य सचिव दीपक कुमार और जल संसाधन मंत्री संजय झा भी मौजूद हैं। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हवाई निरीक्षण के बाद आज शाम 5 बजे से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलों में बाढ़ आपदा और राहत कार्यो की समीक्षा करने वाले हैं।