Hindi News / news / CM नीतीश ने सभा को किया संबोधित, कहा- JDU उम्मीदवार को जिताए, उसके...

CM नीतीश ने सभा को किया संबोधित, कहा- JDU उम्मीदवार को जिताए, उसके बाद आएंगे तो हर समस्या का करेंगे समाधान

1st Bihar Published by: SUSHIL KUMAR Updated Oct 18, 2019, 5:40:17 PM

CM नीतीश ने सभा को किया संबोधित, कहा- JDU उम्मीदवार को जिताए, उसके बाद आएंगे तो हर समस्या का करेंगे समाधान

- फ़ोटो

BHAGALPUR: सीएम नीतीश कुमार ने आज बहादुरपुर में उप चुनाव को लेकर जनसभा को संबोधित किया. नीतीश कुमार ने बाढ़ की त्रासदी, जलवायु परिवर्तन और जल जीवन हरियाली की बात कही. 

समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा

सीएम नीतीश ने कहा कि अभी आचार संहिता है इसलिए ज्यादा नहीं बोलेंगे. लेकिन वोटरों को लुभाते हुए कहा कि जेडीयू उम्मीदवार को वोट देकर जिताएं. उसके बाद जब भागलपुर आएंगे तब आपके तमाम समस्याओं का समाधान कर देंगे.

तेजस्वी ने भी सभा को किया संबोधित

तेजस्वी यादव ने भी भागलपुर के बहबलपुर में जनसभा को संबोधित किया. कहा कि ये पलटू चाचा घोटाले के सरदार बने हुए हैं. बिहार के तमाम घोटाले की चर्चा करते हुए भागलपुर के सृजन घोटाले की भी चर्चा किया. बेरोजगारी और युवाओं के भटकाव को लेकर तेजस्वी ने नीतीश कुमार और एनडीए पर भी हमला बोला.