ब्रेकिंग न्यूज़

बेतिया में सड़क हादसे में रिटायर्ड फौजी की मौत, गुस्साए परिजनों ने पुलिस से की मारपीट Bihar News: एक करोड़ मीटर कपड़े का पोशाक बनाएंगी जीविका दीदियां, नीतीश सरकार ने बनाया बड़ा प्लान Bihar News: एक करोड़ मीटर कपड़े का पोशाक बनाएंगी जीविका दीदियां, नीतीश सरकार ने बनाया बड़ा प्लान AI Enabled Negev LMG: शत्रुओं को खुद पहचान कर ख़त्म करेगी भारतीय सेना की यह मशीन गन, 14,000 फीट पर हुआ सफल परीक्षण BSNL Special Offer: ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में BSNL लेकर आया खास ऑफर, कैशबैक के साथ सेना को होगा योगदान BSNL Special Offer: ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में BSNL लेकर आया खास ऑफर, कैशबैक के साथ सेना को होगा योगदान Sonam Gupta: सोनम गुप्ता बेवफा है.. सोशल मीडिया पर कई साल बाद फिर से क्यों ट्रेंड होने लगा यह नाम? Sonam Gupta: सोनम गुप्ता बेवफा है.. सोशल मीडिया पर कई साल बाद फिर से क्यों ट्रेंड होने लगा यह नाम? Bihar News: महिला CO ने किया खेल...DM ने पकड़ लिया, अब राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने दे दिया यह दंड... Patna Firing Case: पटना के धनरूआ गोलीकांड में पुलिस का एक्शन, 33 लोगों के खिलाफ केस दर्ज; दारोगा समेत तीन को मारी थी गोली

Chess Controversy: शतरंज खिलाड़ी तानिया सचदेव ने दिल्ली सरकार पर लगाए आरोप, तब मुख्यमंत्री आतिशी ने दिया जवाब

Chess Controversy: शतरंज खिलाड़ी तानिया सचदेव ने दिल्ली सरकार पर लगाए आरोप, तब मुख्यमंत्री आतिशी ने दिया जवाब

23-Dec-2024 08:24 PM

By First Bihar

DELHI: भारतीय महिला ग्रैंड मास्टर तानिया सचदेव ने दिल्ली सरकार पर यह आरोप लगाया है कि शतरंज ओलंपियाड जैसे अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में उनके बेहतरीन प्रदर्शन को दिल्ली सरकार की तरफ से कोई मान्यता नहीं दी गई। तानिया सचदेव ने खेल के लिए समर्थन नहीं मिलने पर अपनी चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री आतिशी और आप नेता अरविंद केजरीवाल को इस ओर ध्यान देने की अपील की। 


तानिया सचदेव ने आगे कहा कि वर्ष 2022 के शतरंज ओलंपियाड में महिला टीम के कांस्य औद 2 साल बाद गोल्ड हासिल करने के बाद वापस आने पर भी सरकार की ओर से कुछ भी नहीं किया गया। दिल्ली सरकार की ओर से कोई स्वीकृति और मान्यता आज तक नहीं मिली। जबकि अन्य राज्यों में अपने प्लेयर्स के शानदार प्रदर्शन पर सरकार खुशी जताती है और जश्न मनाई जाती है। लेकिन यह सब दिल्ली में नहीं होता है। 


दिल्ली सरकार पर तानिया के उठाए गये सवाल पर दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने जवाब दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर आतिशी ने कहा कि हमने हमेशा अपने प्लेयर्स का समर्थन किया है। हम विशेष रूप से स्कूलों में ऐसा करते हैं। आपसे मिलकर जानना अच्छा रहेगा कि हम शतरंज के लिए क्या कर सकते हैं? मेरा ऑफिस आपसे सम्पर्क करेगा और वास्तव में आपके विचार सुनने के लिए मैं उत्सुक हूँ।